Meerut News: थाना परिसर में लगी आग, कई मामलों में जब्त वाहन जलकर राख

Meerut News: थाना सदर बाजार परिसर में आग लगने से हड़कंप मचा गया। आग लगने से जब्त की गई कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-06-20 11:15 IST

आग लगने से जली गाड़ियां। (Pic: Newstrack)

Meerut News: मेरठ जनपद में आग लगने की घटना सामने आयी है। देर रात थाना सदर बाजार परिसर में आग लग गयी। इस घटना में थाना परिसर में खड़े वाहन जलकर राख हो गये। आग लगने की सूचना मिलते ही जहां पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, वहीं आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। थाने से सटी दुकान खाली कराई गई। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई,जब तक बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक कई वाहनों में आग लग चुकी थी।

आग बुझाने में घंटों की मशक्कत

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की गाडियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही की आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फायर बिग्रेड कर्मियों के अनुसार थाना परिसर में खड़ी एक स्कार्पियो गाड़ी में किसी कारण से आग लग गई थी। आग लगने से स्कार्पियों गाड़ी सहित अन्य वाहन भी जवकर राख हो गए। पुलिस का कहना है कि क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है।

आग से हो चुकी हैं कई घटनाएं

बता दें कि भीषण गर्मी में थाना परिसर में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 अप्रैल को मेरठ जिले के दौराला थाना में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां द्वारा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। इस घटना में भी थाने के अंदर खड़े एक दर्जन वाहन और अन्य सामान जलकर राख हो गया था। हालांकि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानी नहीं हुई थी। इस घटना के कुछ दिन बाद ही गंगानगर थाने के मालखाने में आग लगी थी। घटना में कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। सोचने वाली बात ये है कि गर्मी के समय में आग लगने के मामले ज्यादा सामने आते हैं ऐसे में बेहद सावधानी रखने की जरूरत होती है।

Tags:    

Similar News