Meerut News: मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन

भारती विश्वविद्यालय परिसर में स्थित मांगल्य ऑडिटोरियम कार्यक्रम का आज उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एक सुसंस्कृत शिक्षा प्रणाली में विश्वास करता है और अपने छात्रों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अपार अवसर प्रदान कर रहा है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-09-27 20:10 IST

सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ दीक्षारम्भ कार्यक्रम (newstrack)

Meerut News: सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित मांगल्य प्रेक्षागृह कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर आज यहां सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के. थपलियाल ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा पद्धति में विश्वास रखते हुए कौशल विकास से युक्त शिक्षा एवं रोजगार के अपार अवसर अपने विद्यार्थियों को प्रदान कर रहा है।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज, दीक्षारम्भ कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक व मैनेजमेंट एंड कॉमर्स संकाय के अध्यक्ष डॉ.आर.के.घई, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. अभय शंकरगौड़ा, डॉ. कपिल कुमार, डॉ.अनोज राज, डॉ. रेनू मावी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान ललित कला संकाय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व सुभारती गान प्रस्तुत किया। बौद्ध विद्वान भंते डॉ.चन्द्रकीर्ति ने मंगलाचरण वंदना प्रस्तुत करके सभी को प्रेम, करुणा, मैत्री का संदेश दिया।

प्रेक्षागृह कार्यक्रम के शुभारंभ

स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को आत्मसात करते हुए अपने विद्यार्थियां को शिक्षा के साथ कौशल विकास में निपूर्ण बनाकर उन्हें रोजगार के सुअवसर प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक व मैनेजमेंट एंड कॉमर्स संकाय के अध्यक्ष डॉ.आर.के.घई ने शिक्षा के विस्तृत क्षेत्र, आत्मविश्वास, टीमवर्क, नेतृत्व गुण सहित विद्यार्थियों को प्रबंधन के अनुसार सफलता के मंत्र बताए। इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ मनोज कपिल ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। चीफ प्रोक्टर डॉ. शशि राज तेवतिया ने अनुशासन व रैगिंग मुक्त वातावरण के बारे में जानकारी दी। परीक्षा नियंत्रक पूनम कौशिक ने विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. आरपी सिंह ने छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी।

कुलसचिव एम याकूब ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी। हॉस्टल की सुविधाओं के बारे में वरिष्ठ वार्डन रेनू चौधरी ने जानकारी दी। वेलनेस सेन्टर के बारे में डॉ. राहुल बंसल ने जानकारी दी। सुभारती डिफेंस एकेडमी के बारे में निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने जानकारी दी। पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश रूहेला ने पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे विभिन्न कार्यो के बारे में जानकारी दी। छात्र कल्याण के बारे में डॉ. सारिका ने जानकारी दी। पुस्तकालय के बारे में डॉ. सुधीर त्यागी ने जानकारी दी। यूनिवर्सिटी क्लबस के बारे में आईक्यूएसी निदेशक डॉ. कपिल कुमार ने जानकारी दी। सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में डॉ. भावना ग्रोवर ने जानकारी दी। खेल गतिविधियों के बारे में डॉ.मंजू अधिकारी ने जानकारी दी। ईडी सेल स्टार्टअप के बारे में डॉ. श्रवण कुमार ने जानकारी दी। अनुसंधान के बारे में डॉ. लुभान सिंह ने जानकारी दी। पुरातन की भूमिका के बारे में डॉ. सुमित गोयल ने जानकारी दी। प्लेसमेंट व ट्रेनिंग के बारे में अमित कुमार वर्मा ने जानकारी दी।

मंच का कुशल संचालन स्टूडेंट काउंसिल की ओर से छात्र ओम ठाकुर व छात्रा रिया शर्मा ने किया। आजाद हिन्द गान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के तमाम सदस्यों सहित सभी संकाय के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर आदि सहित सभी नए विद्यार्थी उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News