चोरी हुआ बच्चा मुजफ्फरनगर से बरामद, कलेजे के टुकड़े को देख मां के छलके आंसू

Meerut: लाल कर्ती इलाके से शुक्रवार दोपहर में 2 माह का बच्चा चोरी हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला समेत 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-06-01 08:03 GMT

मेरठ से चोरी हुआ बच्चा मुजफ्फरनगर से बरामद (न्यूजट्रैक)

Meerut News: जिले के लाल कर्ती इलाके से शुक्रवार दोपहर में 2 माह का बच्चा चोरी हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले में बच्चा चोरी करने वाली महिला समेत 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मासूम को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। मेडिकल चेकअप के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चा मिलने के कलेजे के टुकड़े को देख मां के आंसू छलक आए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक 31 मई को शहर के लाल कुर्ती थाने में एक महिला पहुंची और उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले लालकुर्ती पैठ से राधिका नाम की महिला ने उसका दो माह का बच्चा चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही बच्चे की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई। महिला को ट्रेस करने का प्रयास किया गया तो महिला की लोकेशन मुजफ्फरनगर बस अड्डे के आसपास मिली। इस पर मेरठ से थाना लाल कुर्ती पुलिस और सर्विलांस टीम मुजफ्फरनगर बस अड्डे के लिए रवाना हो गई। मुजफ्फरनगर की सिविल लाइंस पुलिस की भी मदद ली गई। जिसके बाद महिला को ढूंढ निकाला गया। महिला को हिरासत में लेकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

महिला ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली निवासी महिला ने उसे बच्चा खरीदने के लिये एक लाख रुपए का ऑफर दिया था। इस महिला ने यह भी बताया कि वह टपकेबाज गिरोह की सदस्य है। महिला देखी गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह के सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें कुछ लोगों का पुराना अपराधी के इतिहास भी है। बच्चा मिलने के बाद गंगानगर कॉलोनी निवासी अमित और उनकी पत्नी अंकिता बेहद खुश हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि दो माह पहले अंकिता ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। आरोप है कि अंकिता की परिचित 25 वर्षीय महिला मीनू उर्फ राधा पत्नी कुलदीप निवासी राजपुर देवबंद उसके घर पर बधाई देने पहुंची और अंकिता के बेटे को लेकर गायब हो गई।

Tags:    

Similar News