Meerut News: फायरिंग के बाद जमकर हुआ पथराव और मारपीट, तीन गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Meerut News: गुरुवार को किसी बात को लेकर दो पक्ष सामने आ गए कहासुनी के दौरान युवक नें फायरिंग कर दी। देखते ही देखते मामला आगे बढ़ गया और दोनों पक्ष में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। वीडियो में एक युवक खुलेआम तमंचा लहराता दिख रहा है।

Update: 2023-08-17 10:42 GMT

Meerut News: (Input : Sushil Kumar): मेरठ के जानी इलाके के नेंक गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर फायरिंग के बाद जमकर हुआ पथराव और मारपीट हुआ। सोशल मीडिया पर पथराव, मारपीट और फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार को किसी बात को लेकर दो पक्ष सामने आ गए कहा सुनी के दौरान युवक नें फायरिंग कर दी। देखते ही देखते मामला आगे बढ़ गया और दोनों पक्ष में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। वीडियो में एक युवक खुलेआम तमंचा लहराता दिख रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक का नाम अंकुर है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए 3 आरोपी अंकुर, धर्मेंद्र और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह हालात को संभाला। गनीमत रही कि घटना में किसी के गोली नहीं लगी।

क्या है पूरा मामला?

थाना जानी प्रभारी प्रजंत त्यागी ने घटना की जानकारी देते हुए Newsstrack को बताया कि थाना क्षेत्र के नेक गांव में आज नाम बिगाड़ने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रुप धारण कर लिया। इसके बाद एक पक्ष ने पथराव करना शुरु कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने वीडियों में फायरिंग करने वाले युवक अंकुर और पथराव करने वाले धमेन्द्र व मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तारी तीनो अभियुक्त गांव नेक के ही निवासी हैं।

थाना जानी प्रभारी के अनुसार घटना में शामिल शेष लोगो की शिनाख्त कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। उधर,घटना को लेकर गांव में दोनो पक्षो के बीच तनाव व्याप्त है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। एहतियातन इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं गांव के कुछ लोग दोनो पक्षो के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।

Tags:    

Similar News