Meerut News : 20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Meerut News : मेरठ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 किलो अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त कार और गांजे की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए बरामद किए हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-07-24 15:51 GMT

Meerut News : मेरठ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 किलो अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त कार और गांजे की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम नवीन कुमार और नीरज यादव हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, थाना टीपी नगर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग व गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त नवीन कुमार (30) पुत्र रनबीर सिह निवासी ग्राम फिटकरी थाना इंचौली, मेरठ और नीरज यादव (40) पुत्र श्यामबीर सिह निवासी 68/बी रोहटा रोड जवाहरनगर थाना कंकडखेडा, मेरठ को टीपी नगर क्षेत्र में बहादुर मोटर्स के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास 20 किग्रा अवैध गांजा व गांजे की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना टीपी नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई थाना टीपी नगर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे।

लूट की घटना का मात्र 24 घंटे में अनावरण

वहीं, 23 जुलाई को हस्तिनापुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, ओमेन्द्र कुमार निवासी ग्राम करीमपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ ने 23 जुलाई को थाना हस्तिनापुर पर लिखित तहरीर दी थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने वादी की स्पलेण्डर मोटर साईकिल लूट कर ले गए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना हस्तिनापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में थाना हस्तिनापुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गुड्डू उर्फ अवि पुत्र जयवीर निवासी क्यू ब्लाँक कस्बा व थाना हस्तिनापुर, मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस को ग्राम गजपुरा के जंगल से बरामद किया गया।

Tags:    

Similar News