Meerut Rapid Rail: मेरठ में बड़ा हादसा, रैपिड रेल का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे, तीन की हालत गंभीर

Meerut Rapid Rail: मेरठ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जपनपद में शापरिक्स मॉल चौराहे पर तीन बजे के करीब रैपिड रेल का निर्माणाधीन स्लैब गिर गया। जिसके नीचे आठ मजदूर दब गए। मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

Update:2023-07-17 07:32 IST
रैपिड रेल का स्लैब गिरा ( सोशल मीडिया)

Meerut Rapid Rail: मेरठ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जनपद में शापरिक्स मॉल चौराहे पर तीन बजे के करीब रैपिड रेल का निर्माणाधीन स्लैब गिर गया। जिसके नीचे आठ मजदूर दब गए। मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों को तुरंत केएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रात में चल रहा था स्लैब बनाने का काम

जानकारी के मुताबिक शापरिक्स मॉल चौराहे के पास शताब्दीनगर स्टेशन के लिए रात में स्लैब बनाने का काम चल रहा था। मजदूर दो पिलरों के बीच में स्लैब डालने के लिए लोगो का जाल बांध रहे थे। क्रेन ढांचे के ऊपर सरिया पहुंचा रही थी, इसी दौरान ऊपरी हिस्से से लोहे का जाल उलझ गया और पूरा स्लैब भर भराकर गिर गया। स्लैब गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान काम कर रहे आठ मजदूर लाहे के फ्रेम के साथ नीचे गिर गए। हादसे में आठ मजदूर सरिया और मलबे के नीचे दब गए। आठों मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें तीन मजदूरों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में चंदन कुमार, सुजीत कुमार, सीताराम, भोला कुमार, सागर राधे, सानू, राम इकबाल और धर्मेंद्र घायल हो गए है। घायलों में सोनू और अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होने कहा कि सभी मजदूरों की उम्र 22 से 30 साल के बीच में है। उन्होने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि ये सभी मजदूर बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले भी मेरठ जनपद में रैपिड रेल काम के दौरान परतापुर इंटरचेंज के पास एक एंगल गिर गया, उस दौरान भी बड़ा हादसा होने से बच गया था। इससे रैपिड रेल की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक बार हादसा होने के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया।

Tags:    

Similar News