5 बच्चों के बाप ने 2 महीने तक किया नाबालिग का रेप, विक्टिम प्रेग्नेंट

Update: 2016-04-25 15:26 GMT

कानपुर: 5 बच्चों के पिता ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिक लड़की को डरा धमकाकर उससे 2 महीने तक रेप किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विक्टिम प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद विक्टिम के परिजनों को पूरे मामले का पता चला।

क्या है मामला ?

-मामला कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन पुरवा इलाके का है।

-जहां गुड्डू नाम के व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ 2 महीने तक रेप किया।

-विक्टिम के घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसके मां-बाप रोजाना काम पर सुबह निकल जाते थे।

-सिर्फ विक्टिम ही घर पर अकेली रहती थी।

जान से मारने की धमकी देकर किया रेप

-विक्टिम ने कहा कि एक दिन जब वह घर पर अकेले थी तो गुड्डू उसके घर जबरन घुस आया।

-गुड्डू ने उसके साथ 2 महीने तक रेप किया और रेप की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें ... रेप करने के लिए घर में घुसा शख्स, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

विक्टिम ने पड़ोसी महिला को बताई प्रेग्नेंट होने की बात

-जब विक्टिम प्रेग्नेंट हो गई तो उसने ये बात अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को बताई।

-जिसके बाद उसी महिला ने विक्टिम के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

क्या कहना है पुलिस का

-विक्टिम के पिता ने किदवई नगर थाने में इस मामले की शिकायत की है।

-सीओ बाबूपुरवा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर पास्को एक्ट और रेप सहित अन्य गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया है।

-पुलिस ने विक्टिम को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News