बरात लेकर आया 40 का दूल्हा, 14 साल की लड़की बोली-नहीं बनना बालिका वधू

Update: 2016-04-27 10:50 GMT

इटावा: जसवंतनगर के ग्राम सिरसा में देर रात चकरनगर से पहुंची बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। नाबालिग लड़की (दुल्हन) और उसके भाई ने 40 साल का दूल्हे देखकर विरोध किया और बरात बिना दुल्‍हन के वापस लौट गई। मां-बाप जबरन बेटी की शादी कर रहे थे। इस घटना के बाद मौके से मां-बाप फरार हैं।

क्या है पूरा मामला ?

-गांव पूठन सकरौली में मिजाजी लाल के यहां चकरनगर से कल देर रात बड़े धूमधाम से बारात आई।

-दुल्हन 14 साल की प्रिया बनी (बदला हुआ नाम), जो कक्षा आठ में पड़ती है।

-बरात आने के दौरान अचानक उसके भाई की निगाह दूल्हे पर पड़ी।

-दूल्हा उसकी बहन से उम्र में तीन गुना बड़ा दिख रहा था।

-भाई अवनीश ने इस शादी का विरोध मां-बाप से किया।

-मां-बाप ने अवनीश की बात नहीं सुनी और रस्में अदा करने में लग गए।

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

-दूल्हे की उम्र का पता जब प्रिया को चला तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

-बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गए। इसके बाद मां-बाप भी घर से फरार हो गए।

क्या कहा नाबालिग लड़की ने ?

-मेरे मां-बाप ने अचानक मेरी शादी तय कर दी

-उन्होंने मुझसे शादी के बारे में कुछ भी नहीं पूछा।

-एक हफ्ते के अंदर शादी की सारी तैयारी कर डाली।

-मैं कक्षा 8 में पढ़ती हूं और शादी के लिए तैयार नहीं थी।

-मैंने जब देखा कि लड़का काफी बूढ़ा था तो शादी करने के इनकार कर दिया।

-बरात लौटने के बाद से ही मां-बाप कहीं गायब हो गए हैं।

मैंने शादी का काफी विरोध किया-अवनीश

-दुल्हन के भाई अवनीश ने बताया कि उसने शादी का काफी विरोध किया।

-मैंने ही पुलिस को फोन करके यहां बुलाया और पूरी बात बताई।

-जब मैंने पिताजी से शादी करने से मना किया तो बोले जो करना है कर जाकर।

-मेरी बहन कक्षा आठ में पढ़ती है। जब वो जयमाल के लिए गई तो शादी से इनकार कर दिया।

भाभी ने दिया लड़की का साथ

-नाबालिग लड़की की भाभी ने बताया कि इस शादी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

-कोई नहीं जानता था कि दूल्हे की उम्र क्या है और वो क्या करता है।

-जब भाई ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर कमरे में बद कर दिया।

-इसके बाद उसने पुलिस को फोनकर करके यहां बुला लिया।

-सुबह तक दूल्हे ने इंतजार किया कि शायद उसकी शादी हो जाए।

-दूल्हे को जब सुबह मीडिया के आने की भनक लगी तो वह वहां से भाग गया।

Tags:    

Similar News