Mirzapur: मिर्जापुर में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 16 कांवरिये घायल, 5 की हालत गंभीर

Mizapur: कांवरियों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 16 कांवरियां घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराया गया, जिसमें से पांच कांवरियों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2022-07-21 22:43 IST

कावड़ियों का हाल देखने पहुंचे पुलिस अधिकारी। 

Mirzapur: लालगंज थाना क्षेत्र (Lalganj police station area) के बस्तरा पांडेय गांव के पास नेशनल हाईवे 135 (NH 135) पर गुरुवार को सायंकाल छ: बजे कांवरियों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 16 कांवरियां घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराया गया, जिसमें से पांच कांवरियों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। इसमें से एक कांवरिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाबा धाम देवघर के लिए निकले थे कांवरिया

जानकारी के अनुसार हलिया थाना क्षेत्र (Halia Police Station Area) के बबुरा कला गांव से दो पिकअप पर सवार होकर कांवरियां बाबा धाम देवघर के लिए निकले थे। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा पांडेय गांव के पास एक वाहन पलट गया। जिसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी लालगंज रामनारायण (Police Station Lalganj Ramnarayan) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान एक गंभीर घायल को चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ये हुए घायल

घायलों में 40 वर्षीय सीताराम की हालत गंभीर बताई गई हैं। अन्य घायलों में 25 वर्षीय धर्मेंद्र 22 वर्षीय इंद्र कुमार, 25 वर्षीय लवकुश, 23 वर्षीय दिनेश, 22 वर्षीय अमित दुबे, 35 वर्षीय बबुदंर, 25 वर्षीय कृपाशंकर, 25 वर्षीय रोहित सिंह, 25 वर्षीय अमरेश, 18 वर्षीय सुशील, 30 वर्षीय राजकुमार, 30 वर्षीय रविशंकर, 22 वर्षीय अमीर चंद व 14 वर्षीय संजीत का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में उपचार किया गया । हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

Tags:    

Similar News