Mirzapur: प्रसिद्ध अड़गड़ानंद आश्रम में चली गोली, एक साधु की मौत, दूसरा घायल

Mirzapur: प्रसिद्ध अड़गड़ानंद आश्रम में अवैध कट्टे से एक साधु ने दूसरे को गोली मारकर खुद को गोली मारी। गोली लगने से एक की मौत हो गई। गोली चलने से आश्रम में हड़कंप मच गया।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2022-07-28 17:24 IST

 प्रसिद्ध अड़गड़ानंद आश्रम। (Social Media) 

Mirzapur: प्रसिद्ध अड़गड़ानंद आश्रम में अवैध कट्टे से एक साधु ने दूसरे को गोली मारकर खुद को गोली मारी। गोली लगने से एक की मौत हो गई। गोली चलने से आश्रम में हड़कंप मच गया। वहीं, इस मामले को दबाने के लिए घायल साधु को चंदौली में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेश गढ़ में अड़गड़ानंद आश्रम स्थित है।

आश्रम में गोली चलने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार जनपद के चुनार थाना क्षेत्र (chunar police station area) के छत्तीसगढ़ में स्थित प्रसिद्ध स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। एक साधु ने दूसरे को अवैध कट्टे से गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर लिया। मामले को दबाने के लिए तत्काल घायल साधु को चंदौली भेजकर भर्ती करा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुट गई।

गोली लगने से एक साधु की मौत

इस फायरिंग में साधु जीवन बाबा उर्फ सीताराम सिंह, निवासी छितरी, सीहोर, जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश है जिसकी मौत हो गई, जबकि घायल साधु आशीष बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष बाबा को अड़गड़ानंद महाराज का आश्रम में करीबी बताया जा रहा है। पहले मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी द्वारा एक साधु के आत्महत्या किए जाने का बाइट जारी कर दिया गया।

315 बोर के दो अवैध कट्टे बरामद

बाद में मौके पर पहुंचे एसएसपी ऑपरेशन महेश अत्री (SSP Operation Mahesh Attri) ने खुलासा किया कि दो साधुओं को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होकर इलाज करा रहा है। मौके से 315 बोर के दो अवैध कट्टे भी बरामद हुआ है। घायल साधु को गुपचुप गैर जनपद में इलाज के लिए लेकर जाना और मामले को छिपाने से मामला संदिग्ध हो गया है, गोली चलने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

प्रसिद्ध अड़गड़ानंद आश्रम जिसकी ख्याति देश के कोने कोने तक फैली है और जिसके लाखों भक्त भी है। समय समय पर राजनीतिक दलों के मानिंदो की बैठकें भी महाराज अड़गड़ानंद के साथ आश्रम में होती रहती है। ऐसे आश्रम में अवैध दो दो कट्टों का मिलना मामले को संदिग्ध बना रहा है।

Tags:    

Similar News