Mirzapur: राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का बयान, हिंदुस्तानी लड़कों से पाक की लड़कियां शादी करने को बेताब

Mirzapur: मिर्जापुर में पहुंचे राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की लड़कियां भी अब हिंदुस्तानी लड़कों से विवाह करने को बेताब है।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2022-06-20 20:43 IST

राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह। 

Mirzapur: मिर्जापुर में पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह (Minister of State for Labor and Employment Thakur Raghuraj Singh) ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता किया। उन्होंने अधिकारियों को सैस का अंश तत्काल जमा करने को कहा। उन्होंने भारत में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की लड़कियां भी अब हिंदुस्तानी लड़कों से विवाह करने को बेताब है। उनका मानना है कि भारत में विवाह करने पर 60 साल तक जिंदगी सिक्योर हो जाएगी। जबकि पाकिस्तान में विवाह (marriage in pakistan) करने पर कभी भी तलाक मिल सकता हैं।

18 अटल आवासीय विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए किया गया संचालित

जानकारी के अनुसार विंध्याचल स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस (Ashtabhuja Guest House) में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (Minister of State for Labor and Employment Thakur Raghuraj Singh) ने बताया कि श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रदेश के 18 मंडलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित किया गया है। जहां रहना, खाना और पढ़ाई मुफ्त है। प्रदेश में सरकारी गैर सरकारी सभी प्रकार के निर्माण के दौरान श्रम विभाग 1 प्रतिशत सैस वसूल करता है। उससे श्रमिकों के बच्चों के उत्थान के लिए शिक्षा, विवाह के साथ ही श्रमिक परिवारों के उत्थान के लिए अन्य विकास के कार्य संचालित किए जाते हैं। अधिकारियों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विभाग के पास शेष की राशि बकाया हो वह जमा कर दिया जाए, जिससे श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती रहे।

भारत में विवाह करने पर 60 साल तक की जिंदगी सिक्योर: राज्यमंत्री

राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह (Minister of State for Labor and Employment Thakur Raghuraj Singh) ने भारत में विकास के बढ़ते कदम की सराहना करते हुए कहा कि इसका असर पड़ोसी देश पाकिस्तान की लड़कियों पर भी पड़ रहा है। वह अब हिंदुस्तान की लड़कों से शादी करना चाहती हैं। उनका कहना है कि पाक में निकाह करने पर न जाने कब तलाक मिल जाए और भारत में विवाह करने पर 60 साल तक की जिंदगी सिक्योर हो जाती है। यह लोगों का बदलते भारत की तस्वीर और विश्वास है।

Tags:    

Similar News