Mirzapur News: गर्भवती के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर, डॉक्टर रिंकू कुशवाहा की बड़ी उपलब्धि
Mirzapur News: जिले के रतनगंज में स्थित एक निजी चिकित्सालय में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रिंकू कुशवाहा ने महिला के पेट के अंदर से लगभग 5 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला है।;
गर्भवती के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर
Mirzapur News: जिले के रतनगंज में स्थित एक निजी चिकित्सालय में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रिंकू कुशवाहा (Obstetrician Dr. Rinku Kushwaha) द्वारा ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन किया है, जहां पेट के अंदर से लगभग 5 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला 4 महीने की गर्भवती थी, जिसको सुरक्षित रखते हुए ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टर रिंकू कुशवाहा के द्वारा बिना किसी टीम के साथ यह उपलब्धि हासिल की गई है।
चार माह की गर्भवती है महिला
मिर्ज़ापुर जनपद के बिरोही निवासी अनिता पत्नी बाबूलाल जिसके पेट में अचानक से दर्द शुरू हो गया। दर्द शुरू हो जाने के बाद महिला के पति ने डॉक्टर रिंकू कुशवाहा को दिखाया, जिसके बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर सलाह दी। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में आया कि महिला ओवेरियन सिस्ट नाम की बीमारी से ग्रसित है, जहां पेट में गांठ हो गया है। इसके साथ ही चार माह की गर्भवती भी है। ओवेरियन सिस्ट बीमारी की वजह से पेट में दर्द है और भारी गांठ हो गयी है।
डॉक्टर रिंकू कुशवाहा के द्वारा बिना किसी टीम के ओवेरियन सिस्ट से बनी गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया, जहां लगभग 5 किलो के गांठ को बाहर निकाला गया। चार माह की गर्भवती महिला अब सुरक्षित भी है।
डॉक्टर ने कहा, समय रहते उपचार से हो जाता है ठीक
डॉक्टर रिंकू कुशवाहा ने बताया कि ओवेरियन सिस्ट बीमारी का प्राथमिक लक्षण पेट का फूलना, मल का त्याग, पेल्विक दर्द, जांघ में दर्द के साथ मितली और उल्टी होना है। महिलाओं को होने वाली इस बीमारी में पहले जब पेट फूलता है तो लोगों को गर्भवती होने को लेकर आशंका होती है, लेकिन यह बीमारी गर्भ धारण करने के जैसी ही होती है। समय रहते पर अगर उपचार नहीं कराया जाएगा, तो यह बीमारी जानलेवा भी बन जाती है।