Mirzapur: जज को कोर्ट में उनकी ही रिवाल्वर से लगी गोली, मचा हड़कंप

Mirzapur News Today: मिर्जापुर न्यायालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एडीजे कोर्ट-6 तलेवर सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कैसे उनके रिवाल्वर से गोली चली।

Written By :  aman
Update: 2023-01-20 16:23 GMT

Mirzapur News (photo: social media )

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर न्यायालय परिसर के एडीजे कोर्ट- 6 के जज तलेवर सिंह (Judge Talewar Singh) पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दरअसल, जज तलेवर सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर जमीन पर अचानक गिर गया। जिसके बाद उनके पैर में गोली लग गई। आनन-फानन में घायल जज को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां ऑपरेशन के बाद पैर से गोली निकाल ली गई। 

न्यायालय परिसर में गोली चलने से मचा हड़कंप

मिर्ज़ापुर जिला अदालत परिसर में शुक्रवार (20 जनवरी) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एडीजे- 6 तलेवर सिंह के गाउन पहनते समय उनका लाइसेंसी रिवाल्वर अचानक जमीन पर गिर गया। लोडेड रिवाल्वर चल गया। रिवाल्वर से निकली गोली जमीन से टकराकर जज के पैर में लग गई। चेंबर में अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। जहां कचहरी परिसर के अधिवक्ता गण के साथ भारी पुलिस बल भी पहुंची। घायल जज को तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद ऑपरेशन कर पैर से गोली निकाली। घायल जज की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ ही देर में अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। जिले के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

क्या कहा एसपी सिटी ने?

एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति (SP City Shrikant Prajapati) ने बताया कि, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला न्यायालय परिसर में गोली लगने से एडीजे- 6 तलेवर सिंह घायल हुए। जज से जानकारी प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि, गाउन पहनते वक्त चेंबर में उनका लाइसेंसी रिवाल्वर गिर गया। जिससे उनके पैर में गोली लगी। डॉक्टरों के द्वारा पैर में लगी गोली को निकाला गया है। उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।'

Tags:    

Similar News