Mirzapur News: अरुण सिंह ने कांग्रेस-सपा पर बोला हमला, कहा अखिलेश सरकार में हर हफ्ते होते थे दंगे

Mirzapur News: राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को सरकार की योजनाओं और आंकड़ों पर बात करनी चाहिए। अखिलेश यादव एक जाति और धर्म की बात करते है, उनकी मूल सोच विकास की नहीं और जब विकास की बात करेंगे तो बताएंगे क्या।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-04-15 07:51 GMT

 भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद अरुण सिंह (Newstrack)

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल में स्थित विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन के बाद अरुण सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला, कहा कि अखिलेश यादव को सरकार के योजनाओं और आंकड़ों पर बात करनी चाहिए। अखिलेश यादव एक जाति और धर्म की बात करते है। उनकी मूल सोच विकास की नहीं और जब विकास की बात करेंगे तो बताएंगे क्या? जब सपा की सरकार थी तब 100 से अधिक दंगे उनकी सरकार में हुए थे। हर हफ्ते देंगे होते थे। कानून का राज समाप्त था, जंगल राज कायम हो गया था, सड़के टूटी हुई थी। लेकिन अब कानून का राज कायम है। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद अरुण सिंह मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पत्रकारों के बातचीत में कहा कि, सूर्य घर योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को लाभ मिलेगा, घर में सोलर सिस्टम लगेगा। लोग बिजली बचा सकेंगे, बिजली का दाम नहीं देना पड़ेगा। सरकार में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उसे और तेज गति देने की योजना है। हर क्षेत्र में सड़क, बिजली, आवास, आयुष्मान, योजना के तहत तेजी से लाभ दिया जाएगा। देश में सबसे बड़ी कोई गारंटी है तो, वह "मोदी की गारंटी" है।


कांग्रेस के सवालों के जवाब में बोले, इस वक्त मिर्जापुर में है यहां पर 50 हजार लोगों को आवास और शौचालय की सुविधा दी गई है। नल से जल योजना के 3 लाख 49 हजार लोगों को स्वच्छ पानी भी पहुंचाया जा रहा है। राहुल गांधी को आकर योजनाओं को देखना चाहिए। कांग्रेस ने देश में 70 वर्ष राज किया, लेकिन उन्होंने देश को लूटने का काम किया है।

'अखिलेश यादव को आंकड़ों पर बात करनी चाहिए'

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव को सरकार की योजनाओं और आंकड़ों पर बात करनी चाहिए। अखिलेश यादव एक जाति और धर्म की बात करते है, उनकी मूल सोच विकास की नहीं और जब विकास की बात करेंगे तो बताएंगे क्या। जब सपा की सरकार थी तब 100 से अधिक दंगे उनकी सरकार में होते थे, हर हफ्ते दंगे होते थे। कानून का राज समाप्त था, जंगल राज कायम हो गया था, सड़के टूटी हुई थी। लेकिन अब कानून का राज कायम है।  

Tags:    

Similar News