Mirzapur News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे विंध्याचल, बोले- मध्य प्रदेश चुनाव में जीत के लिए मांगा आशीष

Mirzapur News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा कहा कि सबसे ज्यादा कांग्रेस ने राज्य किया है लेकिन कांग्रेस हर चीज में आपत्ति करती है किसान,मजदूर, महिला और नौजवानों का विरोध करती है।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2023-11-16 17:21 GMT

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंच विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार से वापस हुए हैं, मां से मध्य प्रदेश में बीजेपी को जीतने का आशीर्वाद मांगा है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस महिला मजदूर किसान और नौजवान विरोधी है सबसे ज्यादा कांग्रेस ने राज्य किया है लेकिन इनके लिए कोई काम नहीं किया। सत्ता में आने के लिए मध्य प्रदेश में कह रही है लाडली योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि को खत्म कर देंगे। वहीं ओमप्रकाश राजभर के मंत्री बनने को लेकर कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा वह पहले भी मंत्री थे।

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव का प्रचार थम गया है। कांग्रेस बीजेपी दोनों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पार्टी को जीतने के लिए ताकत झोंकी है। भारतीय जनता पार्टी कि सरकार पुनः बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के कई मंत्री भी मध्य प्रदेश चुनाव में प्रभारी बनाकर भेजे गए थे। चुनाव प्रचार थम जाने के बाद मंत्री उत्तर प्रदेश वापस होकर मंदिरों में पहुंचकर बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया है।  

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा कहा कि सबसे ज्यादा कांग्रेस ने राज्य किया है लेकिन कांग्रेस हर चीज में आपत्ति करती है किसान,मजदूर, महिला और नौजवानों का विरोध करती है। इनके हित में कोई काम नहीं किया है। इनको जो अधिकार मिलना चाहिए वह नहीं मिला। 9 सालों में मोदी ने किसानों और सभी के लिए काम किया है। प्रदेश में शिवराज जो लाडली स्कीम चला रखे हैं कांग्रेस बोलती है हम सत्ता में आएंगे खत्म कर देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री किसान निधि को भी खत्म कर देंगे। कांग्रेस को केवल अपने परिवार और जो कांग्रेस को लोग हैं उनको मजबूत करने का काम करती हैं। उनको किसान मजदूर महिलाओं और नौजवानों से कोई लेना देना नही है।

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम गुरुवार के देर शाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन किया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मां विंध्यवासिनी से हमने प्रार्थना किया है हमें ताकत दें हम उत्तर प्रदेश में यात्रियों को परिवहन में सुलभ यात्रा कर सके।

Tags:    

Similar News