Modi Cabinet 3.0: यूपी कोटे के किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग? देखें लिस्ट

Cabinet Ministers from UP: मोदी कैबिनेट 3.0 की आज पहली बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी किया गया। आइए, जानते हैं यूपी से आने वाले मंत्रियों को कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-06-10 15:31 GMT

Cabinet Ministers from UP: प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद आज अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी किया गया। मोदी कैबिनेट 3.0 में यूपी से कुल 10 मंत्री शामिल किए गए हैं। आइए, जानते हैं आखिर उत्तर प्रदेश के कोटे से आने वाले मंत्रियों को कौन सा विभाग दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कोटे के मंत्रियों को मिला ये मंत्रालय/विभाग देखें लिस्ट- 

1. राजनाथ सिंह 

कैबिनेट मंत्री 

रक्षा मंत्रालय

2. हरदीप पुरी 

कैबिनेट मंत्री 

पेट्रोलियम मंत्रालय

3. बीएल वर्मा 

राज्य मंत्री  

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

4. जयंत चौधरी 

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री  

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय

5. पकंज चौधरी  

राज्य मंत्री

वित्त मंत्रालय

6. जितिन प्रसाद

 राज्य मंत्री  

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

7. एसपी सिंह बघेल 

राज्य मंत्री 

ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय

8. कीर्तिवर्धन सिंह 

राज्य मंत्री

 पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय

9. कमलेश पासवान 

10.  अनुप्रिया पटेल  

राज्य मंत्री 

राज्य मंत्री 

ग्रामीण विकास मंत्रालय

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल पर किया साइन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किया। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते तक पहुंचेंगे। हालांकि, अभी तक कोई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है कि 17वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में कब आएगी। मोदी सरकार इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक प्रगति के लिए खाते में हर तीसरे महीने 2 हजार रुपये डालती है।

सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने पर हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News