Moradabad News: खेलते समय तालाब में डूबे बच्चे, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Moradabad News: घर से खेलने के लिए निकले बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-07-17 09:17 GMT

Moradabad News (Pic: Social Media)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंती पुर में दो बच्चो की डूबने से मौत हो गई। घर से खेलने निकले बच्चे खेल-खेल में तालाब में नहाने चले गए। जानकारी के अनुसार तालाब में मछलीपालन का काम होता है। तालाब गहरा होने से दोनों बच्चे डूब गए। काफी देर घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरु करने पर उनके डूबने की बात पता चली। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझा कर हंगामा शांत करा दिया।

खेलने के दौरान तालाब में डूबे

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंती पुर की टीचर्स कालोनी में नईम टीवी ठीक करने का काम करता है। उसका बेटा अफजाद मंगलवार की दोपहर बाद खेलने की बात कह कर घर से निकला था। उसकी उम्र 8 वर्ष थी। अफजाद तीन बहन भाई हैं। मृतक अफजाद की मां सोनी ने बताया की आजाद घर से खेलने के लिए निकला था। रात जब 8 रात बजे तक नही पहुंचा तो उसकी तलाश शुरु की गई। तब उन्हें पता चला की अफजाद पास के तालाब में नहाने गया था। उसके साथ में पड़ोस में रहने वाली अब्दुल मजीद की पुत्री साबिया भी थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

साबिया भी खेल खेल में अफजाद के साथ तालाब में चली गई। साबिया भी उसी तलब में डूब गई। जानकारी के अनुसार उक्त तलाब में मछली पालन का कार्य होता है। बताया जा रहा ही कि साबिया के पिता माजिद संभल के रहने वाले हैं और काफी समय से जयंतीपुर में काफी समय से रह रहा है। किसी मोहल्ले वाले ने माजिद को बताया की तुम्हारी बेटी को अफ़जाद के साथ तालाब पर देखा था। इसके बाद दोनों की तलाश शुरु हई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आक्रशित परिजनों को भी शांत कराया।

Tags:    

Similar News