Moradabad News: घोड़ा हुआ पागल, दो दर्जन से अधिक लोग हुए उसके पागलपन का शिकार

Moradabad News: घोड़े के हमले से परेशान लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। नगर निगम की टीम ने जाल डालकर घोड़े को काबू किया।

Update: 2023-05-29 21:25 GMT
Moradabad News Horse went mad

Moradabad News: इससे पहले हमने कुत्तों का काटना सुना था कि उस कुत्ते से बच कर निकालना कुत्ता पागल हो चुका है कई लोगो को काट चुका है। कुत्ते के काटे का इलाज सरकारी अस्पतालों में ही था, 14 इंजेक्शन लगवाने पड़ते थे वो भी पेट में अगर नहीं लगवाए तो वो व्यक्ति भी किसी उम्र में पागल हो जाता था। मतलब यह कि कुत्ता, बंदर इत्यादि के बारे में सुना था लेकिन घोड़ा, यह पहली बार सुनने में आया। घोड़े की लात मारने की घटनाएं सुनीं थी। अब शहर में बेकाबू हुए घोड़े ने हमला करके करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। घोड़ा बेसहारा बताया जाता है और सिविल लाइंस के आदर्श कालोनी में घूमता रहता है। घोड़े के हमले से परेशान लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। बताते हैं कि नगर निगम की टीम ने जाल डालकर घोड़े को काबू किया और साथ ले गए हैं। याद रहे कि स्मार्ट सिटी के बाशिंदे आवारा घूमते कुत्तों की फौज से परेशान है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आदर्श कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया। इतना ही नहीं थोड़ी ही देर में इस घोड़े ने दर्जन से अधिक लोगो को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए युवक छात्र करन ने बताया कि वह आरएन इंटर कालेज में 9 कक्षा का छात्र है। उसके अलावा पागल हुए इस घोड़े ने लगभग 27 लोगों को अपना शिकार बना डाला है। घोड़े की हालत और उसे बेकाबू होता देखकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुलिस को फोन किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद पागल हुए घोड़े पर काबू पाने के बाद उसे जाल में बंद किया और साथ ले गए। घोड़े के पकड़े जाने से क्षेत्रवासियों में राहत देखी गई। शहर के लोगों का कहना है कि नगर निगम को बेसहारा घूमते और खूंखार होते कुत्तों से भी राहत दिलानी चाहिए। कुछ समय पूर्व कुत्तों का बड़ा आतंक रहा है। बच्चे तो बच्चे बड़ों ने भी घरों से निकलना बंद कर दिया था।

Tags:    

Similar News