Moradabad: खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन, 22 पर FIR दर्ज, WhatsApp ग्रुप के जरिए देते अधिकारियों की लोकेशन

Moradabad News: मुरादाबाद जिले में खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खनन अधिकारियों ने शिकंजा कसते हुए 22 खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2023-12-16 16:16 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Moradabad News : यूपी के मुरादाबाद में शनिवार (16 दिसंबर) को खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई। माफियाओं पर खनन अधिकारियों ने शिकंजा कसते हुए 22 के खिलाफ केस दर्ज किया है। खनन अधिकारी राहुल सिंह ने भोजपुर थाने में 22 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया। आपको बता दें, हाल में अवैध खनन की कई तस्वीरें सामने आई थी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की।

मुरादाबाद के थाना भोजपुर में खनन माफियाओं पर कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है। 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद खनन माफिया दहशत में हैं। हालांकि, खनन माफियाओं द्वारा अपनी पहुंच का फायदा उठाने के लिए आकाओं से संपर्क साधने की भी खबर आ रही है।

खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को खनन माफियाओं पर बड़ा एक्शन लिया गया। खनन अधिकारियों ने माफियाओं पर लगाम लगाने की कोशिश में 22 नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। ये कार्रवाई जिला खनन अधिकारी राहुल सिंह के आदेश के बाद हुआ। भोजपुर थाने में सभी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। पुलिस ने भी खनन माफियाओं की पकड़-धकड़ शुरू कर दी। खनन विभाग और पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की रेकी 

थाना प्रभारी भोजपुर ने बताया कि, 30 नवम्बर को उपखनिज से लदे वाहनों का निरीक्षण करते समय मनकुआ मंसूरपुर में वाहन संख्या यूपी 23 ए टी 4280 को पकड़ा गया था। रेकी करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को भी पकड़ा गया था।  जिसके मोबाइल को तब ज़ब्त किया गया था। मोबाइल में परिवहनकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की लोकेशन देकर या रेकी कर अवैध खनन परिवहन कार्य में लिप्त पाए गए।  उक्त समूह का यह कृत्य खनिज चोरी को प्रोत्साहित करना और सरकारी राजस्व की हानि पहुंचाना है। 42 सदस्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर खनन माफिया नाम से ग्रुप चलाता था। खनन माफियाओं के एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में 83 मोबाइल नंबर जुड़े मिले।

धोखा देने के लिए कई तरीके अपनाते हैं 

बता दें माफिया या उनसे जुड़े लोगों ने एक टास्क फोर्स बना रखा है। इसके सदस्य लगातार सरकारी कार्य में बाधा डालते हैं। उक्त समूह अपने वाहनों पर परिवर्तन कर सरकारी टीम को धोखा देने की कोशिश करते हैं। कई नंबर प्लेट पर ग्रीज लगाकर या कपड़ा बांधकर टेम्परिंग करते हैं। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि, आने वाले दिनों में अवैध खनन को लेकर सख्त एक्शन लिया जाएगा। कुछ और अवैध खनन करने वालों पर एक्शन होगा। 

Tags:    

Similar News