मुलायम सिंह यादव ने देखी बाजीराव मस्तानी, 18 साल बाद पहुंचे सिनेमाघर

Update: 2016-01-25 17:57 GMT

लखनऊ. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 18 साल बाद सोमवार को रणवीर सिंह स्टारर बॉलीवुड फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने वेव मल्टीप्लेक्स पहुंचे। मुलायम सिंह यादव के साथ यूपी के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और परिवार के दो और सदस्य भी थे। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाजीराव मस्तानी को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया था।

फिल्म देखने के बाद मुलायम सिंह ने कहा कि उन्हें मस्तानी की बहादुरी पसंद आई। बताया जाता है कि फिल्म देखते समय मुलायम इमोशनल हो गए थे। गौरतलब है कि मस्तानी बुंदेलखंड की रहने वाली थी। फिल्म में मस्तानी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है। फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में संपन्न सैफई महोत्सव में भी परफॉर्म किया था। मुलायम सिंह यादव के पैरों के पास बैठकर आशीर्वाद मांगते नजर आए थे।

Tags:    

Similar News