Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर में हर्ष फायरिंग में एक घायल, परिजनों ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप
Sant kabir Nagar News: संत कबीर नगर में हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।;
संत कबीर नगर में हर्ष फायरिंग में एक घायल (social media)
Sant kabir Nagar News: धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम औराडाड़ में रविवार देर रात हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पीड़ित के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ हर्ष फायरिंग की आड़ में जानलेवा हमले का आरोप लगाते कानूनी कारवाई करने की मांग किया है।
ग्राम औराडाड़ निवासी रघुबीर यादव की बेटी की रविवार को शादी थी। शादी में आर्केस्ट्रा में नार्तिकियों के ठुमके पे घराती और बराती थिरक रहे थे। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया है कि वह अपने भाई सतई सिंह व भतीजे राज सिंह के साथ नाच देख रहा था। आरोप है कि गांव निवासी सुनील पुत्र रामकवल, धीरज यादव पुत्र राम रेश, बेलघाट निवासी बबलू सिंह और फनफन यादव कट्टे से फायरिंग कर रहे थे।
हर्ष फायरिंग में एक घायल
कृष्णमोहन सिंह का आरोप है कि दो राउंड फायरिंग तो उन लोगों ने ऊपर किया, लेकिन तीसरी बार जान से मरने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसे न लग कर पीड़ित के भतीजे राज सिंह के दाहिने पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल राज सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामले की जांच करने की मांग
पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में उसके पिता की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। पीड़ित ने धनघटा पुलिस को तहरीर देकर मामले में कानूनी कारवाई करने की मांग किया है।