Moradabad News: मुस्लिम लीग के सचिव कौसर हयात ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर बोली बड़ी बात, वीडियो वायरल

Moradabad News: वर्तमान समय में देश में खुलेआम देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, यह काम देश के संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा हैै, ये बात मुस्लिम लीग के सचिव कौसर हयात ने बोली है।

Report :  Shahnawaz
Update: 2023-01-29 07:52 GMT

मुस्लिम लीग के सचिव कौसर हयात का बयान (सोशल मीडिया)

Moradabad News: वर्तमान समय में देश में खुलेआम देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और यह काम देश के संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा लगातार जारी रखा जा रहा है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी संविधान के खिलाफ काम कर रहा है। हाल ही में यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म घोषित किया और उसे राष्ट्रीय धर्म के रूप में लागू करने की बात कही, जो देश के संविधान का घोर उल्लंघन है।

जबकि योगी जी मुख्यमंत्री पद पर हैं। और उन्होंने देश के संविधान के अनुसार काम करने और संविधान की रक्षा करने की शपथ ली है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय सचिव कौसर हयात ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी के बयान की निंदा की है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म कहना संविधान का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए।

सभी धर्मों का सम्मान जरूरी

उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए इस तरह के बयानों ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। देश के संविधान के अनुसार सभी धर्मों का समान सम्मान अनिवार्य है और सभी लोगों को अपनी पसंद के धर्म का पालन करने और उस पर अमल करने की अनुमति है। कोई एक धर्म राष्ट्रीय धर्म नहीं हो सकता। यदि योगी जी के मन में सनातन धर्म के प्रति इतना ही प्रेम है और वह इसे पूरे देश या पूरी दुनिया में फैलाने के लिए कृतसंकल्प हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और सनातन धर्म के प्रतिनिधि योगी के रूप में ही कार्य करना चाहिए जैसे और बहुत से लोग काम कर रहे हैं। कोई आपत्ति नहीं करेगा।

Tags:    

Similar News