Ghaziabad Crime News : इलाके में खेल रहे बच्चों के बीच हुआ झगड़ा, अभिभावकों के बीच हुई चाकूबाजी में एक की मौत

Ghaziabad Crime News : बच्चों के खेल के बीच एक मामूली झगड़ा परिवार वालों के लिए बड़ा विवाद बन गया।;

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Shraddha
Update:2021-07-09 14:25 IST

घटना स्थल पर तैनात हुई पुलिस 

Ghaziabad Crime News : गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक मामला काफी गर्माता नजर आ रहा है। बच्चों के खेल के बीच हुआ एक मामूली झगड़ा परिवार वालों के लिए बड़ा विवाद (Controversy) बन गया। इस विवाद के चलते परिवारों में चाकू चल गई। जिसकी वजह से दो लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

गाजियाबाद में बच्चों के खेल के बीच हो रहा मामूली झगड़ा बड़े विवाद का कारण बन गया। इसके बाद जमकर चाकू बाजी हुई,जिसमें एक महिला और पुरुष घायल हो गए।अस्पताल ले जाने से पहले ही पुरुष की मौत हो गयी।मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बीच रोड पर महिला बोली टुकड़े टुकड़े कर दूंगी

चश्मदीदों के मुताबिक शहीद नगर इलाके में कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों के बीच खेल खेल में मामूली झगड़ा हो गया। इसके बाद बच्चों के अभिभावक मौके पर आ गए, जो आपस में लड़ाई लड़ने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को बोला कि टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने चाकू चलाना शुरु कर दिया। चाकू आबिद और उसकी भाभी को लगा। दोनों को खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर पहुंचने से पहले आबिद की मौत हो गई। जबकि आबिद की भाभी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।


मामूली बात पर खौलता खून

इस वारदात से एक बार फिर साबित हो गया है कि एनसीआर में लोगों में गुस्सा कितना ज्यादा बढ़ गया है। बात मामूली सी थी जो बातचीत के जरिए सुलझाई जा सकती थी। लेकिन बच्चों के झगड़े में हुए विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि उसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि एक महिला अस्पताल में एडमिट है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसलिए पुलिस को भी तैनात करना पड़ा है।

Tags:    

Similar News