Kargil Vijay Diwas: करगिल युद्ध को करीब से देखने वाली डॉ. मेजर प्राची की कहानी, बचाई थी सैकड़ों सैनिकों की जान

Ghaziabad News: करगिल युद्ध में बेहद अहम भूमिका निभाने वाली मेजर डॉ प्राची का योगदान आज भी कोई नहीं भूला है।

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-26 09:40 GMT

करगिल युद्ध में डॉक्टर मेजर प्राची

Ghaziabad News: देश भर में आज करगिल विजय दिवस की 22वी वर्षगांठ मनाई जा रही है। करगिल युद्ध में बेहद अहम भूमिका निभाने वाली मेजर डॉ प्राची का योगदान आज भी कोई नहीं भूला है। अगर करगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से जाना जाता है, तो उसमें डॉक्टर मेजर प्राची भी मुख्य रूप से शामिल रही है।

करगिल के शहीदों को उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। वह आंसू आज भी उनकी आंखों में फिर से नमी बन कर उभर जाते हैं। आइए जानते हैं कौन है डॉक्टर मेजर प्राची,और कैसे उनके सामने शहादत और जाबाजी की मिसाल बना करगिल युद्ध आज भी उन्हीं तस्वीरों के रूप में ताजा है।

करगिल सेना में एकमात्र महिला डॉक्टर थी मेजर प्राची


जिस समय करगिल युद्ध हुआ उस समय डॉक्टर मेजर प्राची करगिल में एकमात्र महिला मेडिकल अधिकारी थी। मेजर डॉक्टर प्राची गाजियाबाद के अशोक नगर इलाके में रहती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने करगिल युद्ध के दौरान घायल हुए सैकड़ों सैनिकों का इलाज किया था।

वहीं जिन जवानों की शहादत हुई थी उनको अपनी आंखों से देखा था,और उनके पार्थिव शरीर को भी अस्पतालों तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई थी।आज भी जब मेजर डॉ प्राची गर्ग करगिल युद्ध की उन तस्वीरों को देखती हैं, तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

वह तस्वीरें डॉ प्राची के पास अभी भी मौजूद हैं। उनमें काफी ज्यादा देशभक्ति का जज्बा है। वह कहती हैं अगर दोबारा मौका मिला तो वह फिर से सेना की सेवा करना चाहती हैं। एक महिला होते हुए उन्होंने जिस जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य करगिल युद्ध में निभाया था,उसे देश नहीं भूल सकता है।

आज भी लोगों की सेवा कर रही हैं


सिर्फ करगिल ही नहीं,बल्कि वह आज भी देश के लोगों की सेवा करती हैं। गाजियाबाद के अशोक नगर इलाके में रहने वाली डॉ प्राची सैकड़ों लोगों का निशुल्क इलाज करने और करवाने में उनकी मदद करती आई है।

जाहिर है इस महिला अधिकारी ने अपना कर्तव्य जिस तरह से निभाया है, वह एक बड़ी मिसाल है। देश की गौरव डॉ प्राची के बारे में जो भी सुनता है वह उन्हें सेल्यूट किए बगैर नहीं रह पाता।

Tags:    

Similar News