Ghaziabad News: मुस्लिम भाईयों ने ईद मनाने का निकाला अनोखा तरीका, बकरेनुमा केक काटकर मनाया त्योहार

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में मुस्लिम भाईयों ने बकरे की कुर्बानी का नया तरीका खोजा।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-07-22 03:03 GMT
लोनी इलाके में केक पर बने बकरे की कुर्बानी देते मुस्लिम भाई (फोटो:सोशल मीडिया)  

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के लोनी इलाके में मुस्लिम भाईयों ने बकरे की कुर्बानी का नया तरीका खोजा। मुस्लिम भाईयों ने केक (Cake) पर बकरे की तस्वीर बनाकर और बकरेनुमा केक को काटकर बकरे की कुर्बानी दी। है। इसके बाद इस केक को मुस्लिम भाईयों ने आपस में बांट लिया।

पूरे देश में बुधवार को धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। तो वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोनी इलाके में मुस्लिम भाईयों ने इको फ्रेंडली ईद मनाई। इस ईद के पर्व के मौके पर भाईयों ने केक का बकरा बनाकर उसकी कुर्बानी दी। ईको फ्रेंडली ईद मानने वाले अलीमुद्दीन ने बताया कि लोनी क्षेत्र के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के आह्वान पर ये ईको फ्रेंडली ईद का आयोजन किया गय। जिसको लेकर मुस्लिम भाईयों ने केक पर बना बकरा काटकर ईद का त्योहार मनाया।

केक पर बने बकरे की तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

विधायक के आह्वान पर बकरेनुमा केक काटकर मनाई गई ईद 

मिली जानकारी के अनुसार लोनी इलाके के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मुस्लिम समुदाय को बिना कर्बानी के ईद मनाने का  आह्वान किया था। इसके साथ ही विधायक नंद किशोर ने प्रदेश सरकार की कोरोना गाइडलाइन के पालन सुनिश्चित हो इसके लिए प्रशासन को निर्देश भी दिए थे।

नंद किशोर ने कहा कि लोनी क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लिए हमेशा राष्ट्र पहले रहा

नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोग हमेशा राष्ट्र प्रथम और लोनी हित का पालन करने वाला रहा है। इस बात को मुस्लिम समाज ने इस ईद में कोरोना नियमों का पालन करके साबित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार को मुस्लिम समाज ने इलाके में अमन और शांति के साथ ईको फ्रेंडली ईद मनाई। इसके लिए मैं मुस्लिम समाज और उनकी नई सोच की पीढ़ी को और प्रशासन के लोगों का धन्यवाद देता हूं।

विधायक नंद किशोर ने लोनी के क्षेत्रों का भ्रमण किया 

वहीं दूसरी तरफ विधायक नंद किशोर गुर्जर पूरे दिन लोनी के सभी क्षेत्रों का भ्रमण किया। और लोगों की बधाईयां दी। जबकि वहीं कुछ जगहों पर पुश कटान के अवशेष पाए जाने पर विधायक नंद किशोर ने प्रशासनिक अधिकारियों से नाराजगी जताई और अवशेषों की जांच के लिए भिजवाया।

Tags:    

Similar News