Ghaziabad News: महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म, लोगों को आयी नई जनसंख्या नीति की याद

गाजियाबाद में महिला ने आज एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। खुशी की बात यह है कि मां और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-12 10:07 GMT

महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म

गाजियाबाद: नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती एक परिवार के घर में एक साथ चार बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। दरअसल यहां पर बीते दिनों एक गर्भवती महिला को एडमिट कराया गया था।

महिला ने आज एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। खुशी की बात यह है कि मां और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह डिलीवरी आईवीएफ के माध्यम से हुई है।


अस्पताल ने जारी किये गए बयान में बताया है कि यह सब कुछ एक्सपर्ट सुपर विजन में हुआ। यशोदा अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि इस तरह का यह पहला केस है।


हालांकि एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में आ गया है। कुछ लोगों का कहना है, कि जनसंख्या नीति में इस तरह के केस को लेकर क्या होगा।ऐसे परिवारों को लाभ कैसे मिल पाएगा।


वहीं महिला के परिवार ने अस्पताल के डॉक्टर्स का काफी धन्यवाद अदा किया है। एक साथ चार चार बच्चों को पाकर परिवार काफी खुश है।

Tags:    

Similar News