Lucknow News: संजय निषाद ने दिखाए तेवर, कही बड़ी बात, अब क्या जवाब देंगे सीएम योगी और पीएम मोदी!

Lucknow News: लोकसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपना तेवर दिखाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन होगा या नहीं यह जनता तय करेगी।

Update: 2023-06-26 14:06 GMT
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद: Photo- Newstrack

Lucknow News: लोकसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपना तेवर दिखाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन होगा या नहीं यह जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता के बीच जाकर हम क्या जवाब देंगे? आरक्षण का क्या हुआ, इस पर क्या बताएंगे? संजय निषाद का यह बयान काफी मायने रखता है। इसके पीछे साफ राजनीति और अपना हित दिख रहा है। यह बात उन्होंने पहले क्यों नहीं कही। जो आज कही है जब लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले छोटे-छोटे दल भी बड़े दलों को आंख दिखाने लगे हैं। उनके आंख दिखाने के पीछे मकसद साफ है उनका राजनीतिक फायदा।

संजय निषाद के इस बयान के पीछे भाजपा से उनकी सौदेबाजी भी दिखती है। लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा पर दबाव बना रहे हैं ताकि उन्हें गठबंधन के तहत भाजपा लोकसभा की तीन-चार सीटें दे दे। जहां से निषाद पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा कर सके। राजनीति में कोई किसी का न स्थाई दुश्मन होता है और न स्थाई दोस्त। राजनीतिक दल समय और अपने फायदे के अनुसार एक-दूसरे दलों के साथ गठबंधन करते भी हैं और तोड़ते भी हैं।

यूपी में भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने जो बयान दिया है उसके पीछे राजनीति हित दिख रहा है। संजय निषाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता के बीच जाकर हम क्या जवाब देंगे? आरक्षण का क्या हुआ, इस पर क्या बताएंगे? संजय निषाद को यह मालूम है कि लोकसभा का चुनाव कुछ महीनों में ही होने वाला है। ऐसे में उनके इस बयान को राजनीतिक लाभ के तहत देखा जा सकता है।

पूर्वांचल की तीन-चार सीटों पर कर सकते हैं दावेदारी

संजय निषाद जिस बिरादरी से आते हैं। उस निषाद बिराधरी का पूर्वांचल के गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज जिले में अच्छा वोटबैंक है। इसलिए संजय निषाद इस कोशिश में लगे हैं कि भाजपा से उन्हें तीन-चार सीटें गठबंधन के तहत मिल जाएं जिससे उनका जनाधार के साथ पार्टी की हैसियत और बढ़ जाए।

खुद हैं एमएलसी, एक बेटा विधायक तो एक है सांसद

संजय निषाद यूपी की योगी सरकार में खुद कैबिनेट मंत्री हैं। संजय निषाद विधान परिषद सदस्य हैं। वहीं उनका एक बेटा विधायक है तो दूसरा बेटा प्रवीण निषाद संतकबीरनगर से सांसद हैं। ऐसे में संजय निषाद के इस बयान को राजनीतिक लाभ तौर पर ही देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News