UP में यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार मेयर पद की दौड़ में शामिल नहीं

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी प्रमुख दलों ने मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। सहारनपुर में भाजपा ने जिस प्रत्याशी को मैदान

Update: 2017-11-06 13:01 GMT
बांए से बसपा के हाजी फजलुर्रहमान, सपा के साजिद चौधरी, बीजेपी के संजीव वालिया,कांग्रेस के शशि वालिया

सहारनपुर: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी प्रमुख दलों ने मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। सहारनपुर में भाजपा ने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, उसने 28 दावेदारों को पीछे छोड़ा है। खास बात यह है कि यूपी में अन्य शहरों की तरह यहां पर कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार मेयर पद के लिए अपनी ताल नहीं ठोक रहा है। अभी केवल राजनीतिक दलों ने ही अपने पत्ते खोले है।

यह भी पढ़ें....सहारनपुर: अखिलेश यादव बोले- BJP वाले अपने वादों पर खरे नहीं उतरते

बात करते हैं भाजपा से। भाजपा ने मेयर का चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों से आवेदन मांगे तो 28 दावेदारों ने अपने अपने नाम प्रस्तुत किए, जिनमें से वर्ष 2007 में नगर पालिका के सभासद रहे संजीव वालिया को मेयर पद का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। सपा ने साजिद चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। साजिद चैधरी शहर में अपनी खास पहचान नहीं रखते हैं और न ही वह चर्चित नेताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें... सहारनपुर कांड की आड़ में भाजपा मेरी हत्या करना चाहती थी-मायावती.

कांग्रेस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष शशि वालिया पर ही अपना भरोसा जताया है। शशि वालिया पिछले कई सालों से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं और पंजाबी समाज में पकड़ रखते है। बसपा ने मीट कारोबारी हाजी फजलुर्रहमान को अपना प्रत्याशी बनाया है। हाजी फजलुर्रहमान काफी समय से बसपा से जुडे़ है।

यह भी पढ़ें.. सहारनपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं, स्कूलों ने भी पत्ला झाड़ा

सहारनपुर जिले की सरसावा, नकुड़, गंगोह, देवबंद नगर पालिकाओं में पालिकाध्यक्ष पद के लिए सभी प्रमुख दलों के साथ साथ निर्दलीय भी ताल ठोक रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापसी के बाद ही पता चल सकेगा कि कौन सा दावेदार किस पर भारी पडे़गा।

Tags:    

Similar News