Noida : नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरी, दबकर 4 लोगों की मौत, सीएम-डिप्टी सीएम ने जताया दुख

नोएडा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। नोएडा के जलवायु विहार में एक निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिर गई। दबने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा सेक्टर- 21 इलाके में हुई है।

Written By :  aman
Update:2022-09-20 11:32 IST

नोएडा के जलवायु विहार में बड़ा हादसा निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरी

Boundary wall collapses in Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार (20 सितंबर) को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, नोएडा के जलवायु विहार में एक निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिर गई। जिसमें दबने से 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर- 21 इलाके में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है बाउंड्री वॉल के गिरने से करीब 8 लोग घायल हुए हैं। यह बाउंड्री वॉल कई फीट लंबी थी, जो अचानक धराशायी हो गई।

नोएडा सेक्टर- 21 में हुए इस हादसे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल पहुंचने का निर्देश। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसे देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कैसी हुआ हादसा?

आपको बता दें ये हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, यहां मजदूरों की एक टोली नाली सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर मजदूरों के ऊपर ही गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ मदद में जुट गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

नोएडा अथॉरिटी ने दिया था ठेका

बताया जा रहा है सोसायटी की ये दीवार काफी पुरानी थी। औजार लगते ही दीवार मजदूरों पर गिर पड़ी। फिलहाल जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इस दुखद हादसे पर डीएम सुहास एलवाई ने कहा, कि 'नाली का रिपेयर कार्य किया जा रहा था। नोएडा अथॉरिटी ने इसका ठेका दिया था।'

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी जताया दुख 

इस दुखद हादसे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दुःख जताया है। उन्होंने लिखा, 'गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से कई लोगों के हताहत होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे व परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति दे!जिला प्रशासन को त्वरित गति से राहत-बचाव कार्य संचालित करने व घायलों का उपचार कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं।'


Tags:    

Similar News