बहुत बुरे फंसे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के 203 नेता, पुलिस ने लिया ये बड़ा फैसला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाने का फैसला महंगा पड़ गया है। पुलिस ने राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस 203 नेताओं के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एफआईआर दर्ज की है।

Update: 2020-10-01 18:12 GMT
राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने का फैसला महंगा पड़ गया है। पुलिस ने राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस 203 नेताओं के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एफआईआर दर्ज की है।

 

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाई हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।

इन नेताओं के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने तथा महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने को लेकर आईपीसी की धारा 188, और धारा 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पुलिस की तरफ से कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस जाने के लिए डीएनडी के रास्ते नोएडा में दाखिल हुई थीं। इसमें करीब 50 गाड़ियां भी काफिले में शामिल थीं।

https://www.facebook.com/877336255717207/posts/3267218663395609/

यह भी पढ़ें...हरसिमरत कौर गिरफ्तार: किसान मार्च पर लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता हुए घायल

पुलिस के मुताबिक, इस काफिले में शामिल सभी लोगों को जिले में धारा 144 लागू होने, कोविड-19 की स्थिति से अवगत कराते हुए आगे नहीं जाने की अपील की गई थी, लेकिन काफिले में शामिल सभी कार्यकर्ता तथा गाड़ियां यातायात के नियमों का उल्लघंन करते हुए तथा आम जनता के लिए यातायात में व्यवधान उत्पन्न करते हुए तेजी से यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ जाने लगी।

दो गाड़ियों की आपस में टक्कर

पुलिस की ओर से आगे जानकारी दी गई है कि नोएडा एक्सप्रेस-वे पर काफिले में शामिल दो गाड़ियों में चक्कर भी हुई। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वांइट पर काफिले को रोकने की कोशिश की गई, जहां पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की की गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यमुना एक्सप्रेस वे पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल जाने लगे, इसके कारण एक्सप्रेस वे पर दोनों तरफ ट्रैफिक जाम होने की स्थिति पैदा हो गई। इसमे कई एम्बुलेंस भी फंस गए थे।

https://www.facebook.com/877336255717207/posts/3267110210073121/

यह भी पढ़ें...कोरोना का होगा खात्मा: ICMR ने बनाया विशेष एंटी-सिरम, ऐसे करता है काम

पुलिस ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है और बिना इजाजत के एक्सप्रेस वे पर इतनी संख्या में यह लोग जबरन जाने का प्रायस करने लगे। इनको बताया गया कि यहां पर धारा 144 लागू है और आप उल्लंघन कर रहे हैं। हमरी तरफ से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की भी बात कही गई, लेकिन इन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 203 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें...UP में बड़ा फेरबदल: अवनीश अवस्थी से छिना पद, नवनीत सहगल को मिली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के लिए हाथरस जा रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News