यहां रोज सजती थीं जिस्म की मण्डी, ये शख्स अपनी ही गर्लफ्रेंड के लिए लाता था ग्राहक

लड़की के मुताबिक देह व्यापार के लिए उसका बॉयफ्रेंड ग्राहकों की रोज बुकिंग किया करता था और उसको नोएडा दिल्ली के अलग-अलग गेस्ट हाउस, होटलों में भेजा जाता था।

Update: 2021-03-08 06:56 GMT
लड़की के मुताबिक उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी का झांसा देकर बिहार से दिल्ली लेकर आया था। कुछ दिनों तक तो ठीक से रखा लेकिन उसके बाद उससे जिस्मफरोशी कराने लगा।

लखनऊ: नोएडा के सेक्टर-24 इलाके में एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

देह व्यापार मामले में मौके से 4 लड़कियों को भी पकड़ा गया था। नोएडा पुलिस ने इन लड़कियों से पूछताछ करने के बाद बताया है कि इनमें से एक ऐसी नाबालिग भी है।

जिसको उसके बॉयफ्रेंड ने जिस्मफरोशी के धंधे धकेल दिया था। पुलिस ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकाल दिया है। किशोरी को नोएडा के एक नारी निकेतन में रखा गया है।

किशोरी समेत मौके से पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस को कई हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं। पुलिस अब उनके पूछताछ के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

झांसी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, रेलवे में दिखी नारी सशक्तिकरण की छवि

यहां रोज सजती थीं जिस्म की मण्डी, ये शख्स अपनी ही गर्लफ्रेंड के लिए लाता था ग्राहक(फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल 27 फरवरी को नोएडा पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। पुलिस ने यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

मौके से 4 लड़कियों को भी पकड़ा गया था। इन लड़कियों ने पूछताछ में पुलिस को अपनी आप बीती बताई। उनमें से एक नाबालिग भी है।

उसकी उम्र करीब 17 साल है। लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका घर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में है।

उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी का झांसा देकर बिहार से दिल्ली लेकर आया था। उसको कुछ दिनों तक तो ठीक से रखा गया लेकिन उसके बाद उससे जिस्मफरोशी कराने लगा।

गोरखपुर: महिला उद्यमियों ने संभाली कामकाज की बागडोर, तो पतिदेव भी देने लगे साथ

यहां रोज सजती थीं जिस्म की मण्डी, ये शख्स अपनी ही गर्लफ्रेंड के लिए लाता था ग्राहक(फोटो:सोशल मीडिया)

जिस्मफरोशी का धंधा करने से मना करने पर लड़कियों को किया जाता था टार्चर

बॉयफ्रेंड की सच्चाई जानकर लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की के मुताबिक देह व्यापार के लिए उसका बॉयफ्रेंड ग्राहकों की रोज बुकिंग किया करता था और उसको नोएडा दिल्ली के अलग-अलग गेस्ट हाउस, होटलों में भेजा जाता था। यदि कोई लड़की इसके लिए विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे टार्चर किया जाता था।

उसने ये भी बताया कि तकरीबन पिछले 2 महीने से रोज उसे सेक्टर 24 के गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा करने के भेजा जा रहा था।

कानून के बाद भी बढ़े तीन तलाक के मामले, यूपी सबसे आगे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News