ऑफर: यूपी के मंत्री किसानों को गाय पालने पर देंगे 6 हजार रुपये प्रतिदिन

आवारा पशुओं से परेशान किसानों के पास प्रदेश के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ऑफर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच बीघा में 200 गायों को रखो। सरकार 30 रुपये के हिसाब से प्रतिदिन 6 हजार रुपये (1.8 लाख महीना) देगी।

Update:2019-01-11 16:20 IST

लखनऊ: यूपी में जहां एक तरफ किसान आवारा जानवरों से परेशान है। वहीं योगी सरकार के मंत्री किसानों को गाय पालने का ऑफर दे रहे है। मंत्री की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इसके बदले में किसानों को सरकार की तरफ से उचित रकम दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...यूपी के परिवहन मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह को ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर ऑफ द ईयर सम्‍मान, दिल्‍ली में 52वें स्‍कॉच समिट में हुए सम्‍मानित

ये है पूरा मामला

आवारा पशुओं से परेशान किसानों के पास प्रदेश के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ऑफर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच बीघा में 200 गायों को रखो। सरकार 30 रुपये के हिसाब से प्रतिदिन 6 हजार रुपये (1.8 लाख महीना) देगी।

कैबिनेट मंत्री बघेल गुरुवार को आगरा रोड स्थित उदय गार्डन में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसमें ब्रज क्षेत्र के 16 जिलों के किसान मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के दर्द को महसूस कर रहा हूं कि फसल के लिए रात-रात भर जागता है।

ठीक वैसे ही जैसे किसी जमाने में डकैती से बचने के लिए लोग गांवों में गश्त लगाते थे। अब गांवों में जाता हूं तो लोग सड़क, पानी एवं बिजली के बदले गोवंश की समस्या से समाधान के बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान है और उस पर काम प्रारंभ हो गया है।

ये भी पढ़ें...ये है यूपी में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए मंत्री सतीश महाना का गेम प्लान

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने वर्गीकृत वीर्य पर अमेरिका के एबीसी कंपनी से समझौता किया है। वर्गीकृत वीर्य के इस्तेमाल से 92 प्रतिशत बछिया ही पैदा होगी। पांच महीने में हर अस्पताल में वीर्य उपलब्ध करा देंगे। योगी सरकार के इस नीति पर 10 साल उत्तर प्रदेश चल जाए तो बेस्ट पशुधन वाला राज्य बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सभी जनपद में गो संरक्षण सदन का निर्माण किया जा रहा है। 52 जगह निर्माण प्रगति पर है। हाथरस एवं अलीगढ़ में जगह चिह्नित कर लिया गया है। अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस एवं सपा पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें...भाई वाह! यूपी के मंत्री जी मांग रहे हैं लैपटॉप, जानिए क्यों हो रहा ऐसा

Tags:    

Similar News