मोहर्रम की ताजिया निकलते वक़्त हुआ हादसा, 1 की मौत, कई लोग घायल

Update:2016-10-12 14:17 IST

इलाहाबादः जिले में मोहर्रम की ताज़िया निकलते वक्त हाई टेंसन तार की चपेट में आने से हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 20 लोग झुलस गए और एक युवक की मौत हो गई। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से घर वालो में मातम का माहौल छा गया है।

कैसे हुआ हादसा?

इलाहाबाद के मूंगारी गांव में ताजियादर मुहर्रम का ताजिया उठा रहे थे। सुबह में ताजियादार जैसे ही गांव के पास पहुंचे। उनकी ताजिया का गुम्बद नीचे लटक रहे 11 हज़ार वोल्ट के हाईटेंशन तार से टकरा गया। इससे ताजिया पकड़े हुए करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए और एक 18 साल के लड़के की मौत हो गई। झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नाराज लोगों ने इलाहाबाद-मिर्जापुर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। मौक़े पर कई थाने की फोर्स बुलाई गई और जाम खुलवाया गया।

क्या कहना है नाराज लोगों का?

बिजली के तार के संबंध में पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। आज इतना बड़ा हादसा हो गया इनकी मांग है की मौक़े पर लगे पुलिस वालों और लाइन मैन को तत्काल हटाया जाए। मरने वाले के परिवार और घायलों के इलाज के लिए मुआवजा दिया जाए।

 

Tags:    

Similar News