Bareilly News: अलीगढ़ की रूबा बनी बरेली की रूबी, राजेश संग की शादी
Bareilly News: रूबा से रूबी बनी युवती ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा भी बताया है। और कहा कि नहीं पसंद है हलाला और बुर्का।;
Bareilly News: अलीगढ़ की रूबा अब रूबी बन गई है। उसने बरेली के शाही निवासी राजेश से शादी कर ली है। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित के के शंखधार ने दोनों की शादी करवाई है। वही रूबा से रूबी बनी युवती ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा भी बताया है। और कहा कि नहीं पसंद है हलाला और बुर्का।
एक साल से एक दूसरे को जानते है दोनों
बरेली के शाही निवासी राजेश एक साल पहले किसी काम से अलीगढ़ गया था। वहां उसकी मुलाकात रूबा से हुई। रूबा को राजेश पहली ही बार में पसंद आ गया। रूबा ने मन ही मन राजेश को अपना हमसफर मान लिया। रूबा ने राजेश से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे राजेश को भी रूबा से मोहब्बत हो गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।
धर्म अलग अलग होने से बढ़ी मुश्किलें
रूबा मुस्लिम समुदाय से है जबकि राजेश हिंदू। दोनों के धर्म अलग अलग होने से परिजन शादी को राजी नहीं थे। जिस वजह से रूबा अपना घर परिवार सबकुछ छोड़कर राजेश के पास अलीगढ़ से बरेली चली आई। यहां राजेश और रूबा ने अगस्त्य मुनि आश्रम में शादी की।
गौमूत्र और गंगाजल से रूबा का हुआ शुद्धिकरण
पंडित के के शंखधार ने रूबा की घर वापसी करवाई। उन्होंने गौमूत्र और गंगाजल से रूबा का शुद्धिकरण करवाया। जिसके बाद रूबा ने अपना नाम भी बदल लिया। उसने अपना नाम बदलकर रूबी रख लिया। जिसके बाद पंडित के के शंखधार ने विधि विधान से दोनों की शादी करवाई। अग्नि के 7 फेरे लिए गए। जिसके बाद राजेश ने रूबी की मांग भरी और गले में मंगलसूत्र पहनाया।
परिवार वालों से जान का खतरा
रूबी का कहना है कि वो बालिग और अपना अच्छा बुरा सब जानती है। उसने कहा मुझे हिंदू धर्म अच्छा लगता है। मुझे कोई भी भगाकर नहीं लाया, बल्कि मैं अपनी मर्जी से बरेली आई हूं।
रूबी बोली नहीं पसंद 3 तलाक, हलाला और बुर्का
रूबी ने बताया कि उसे हिंदू धर्म पसंद है। उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। उस पर किसी तरह को कोई दबाव नहीं है। उसने बताया कि इस्लाम धर्म में 3 तलाक और हलाला होता है। वहां बुर्का पहनना पड़ता है। जबकि हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी माना जाता है। यहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है।