अयोध्या: विचार गोष्ठी का आयोजन, पं. दीनदयाल उपाध्याय को ऐसे किया याद

डॉ. मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल महान व्यक्तित्व के धनी थे। राजनीति में राष्ट्रवाद की भावना विकसित करना उनका ध्येय था। पंडित दीनदयाल के सिद्धांत के आधार पर ही अंत्योदय तक का समाधान निहित है।

Update: 2021-02-11 14:03 GMT
अयोध्या: विचार गोष्ठी का आयोजन, पं. दीनदयाल उपाध्याय को ऐसे किया याद

अयोध्या: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन एवं व्यक्तित्व विषय पर विचार गोष्ठी एवं उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार मिश्र, ट्रस्टी राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र मौजूूद रहें।

पंडित दीनदयाल महान व्यक्तित्व के धनी

डॉ. मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल महान व्यक्तित्व के धनी थे। राजनीति में राष्ट्रवाद की भावना विकसित करना उनका ध्येय था। पंडित दीनदयाल के सिद्धांत के आधार पर ही अंत्योदय तक का समाधान निहित है। उनका मानना था कि समाजवाद का उदय करने के लिए सभी को समान समझना होगा। पंडित दीनदयाल का व्यक्तित्व सरल था। दूसरे के प्रति सम्माननीय व्यवहार करते थे। वे राजनीतिक जगत की अनूठी मिसाल थे। सत्य की स्वीकारोक्ति और गलत को कभी स्वीकार नहीं किया। पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें... बहराइच: कैबिनेट मंत्री ने ओपी राजभर पर साधा निशाना, कहा – झंड़े पर रजिस्ट्री नहीं

पीठ के समन्वयक नेसंगोष्ठी को किया संबोधित

दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के समन्वयक प्रो. आशुतोष सिन्हा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल का व्यक्तित्व संघर्षपूर्ण रहा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दीनदयाल के विषय में कहा था कि वे समस्याओं के निदान करने में पारंगत थे।

कार्यक्रम में कई शिक्षक रहें मौजूद

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य शिक्षकों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैलेंद्र कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रो. आरके तिवारी, प्रो. केके वर्मा, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. आरके सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. विनय मिश्र, पल्लवी सोनी, डॉ. सरिता द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

रिपोर्टर- नाथ बख्श सिंह

यह भी पढ़ें... 117 साल की बूढ़ी महिला: पूरी दुनिया को चौंका दिया, मना रही आज अपना जन्मदिन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News