डिफेंस एक्स्पो-2020 के दौरान अब तक 200 से ज्यादा हुए समझौते

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्स्पो-2020 के दौरान अभी तक 200 से ज्यादा समझौते हुए हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यहां सम्पन्न एमओयू देश के रक्षा औद्योगिक आधार को और मजबूत करने में उपयोगी साबित होंगे।

Update: 2020-02-07 15:37 GMT

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्स्पो-2020 के दौरान अभी तक 200 से ज्यादा समझौते हुए हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यहां सम्पन्न एमओयू देश के रक्षा औद्योगिक आधार को और मजबूत करने में उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सरकार की नीतियां अब परिणाम देने लगी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2024 तक देश का रक्षा निर्यात 5 बिलियन डाॅलर के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज साइन हुए एमओयू अपने कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। यूपीडा और डीआरडीओ के मध्य भी एमओयू किया गया है। अब डीआरडीओ डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर के विकास में सहायक होगा। इससे यूपी डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर सशक्त होगा।

प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी आकांक्षा है कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास दृष्टि से न केवल देश में बल्कि विश्व में अपनी पहचान बनाये।

यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव: केजरीवाल को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, ये वीडियो किया था ट्वीट

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा सचिव डाॅ अजय कुमार ने कहा कि डिफेंस एक्स्पो-2020 को अनेक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे तथा उत्तर प्रदेश में डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर को हाईलाइट करना एक्स्पो का एक उद्देश्य था। उत्तर प्रदेश में रक्षा उद्यमियों व निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक पाॅलिसी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के डिफेंस एक्स्पो में 40 एमओयू किये गये थे। इस बार 100 एमओयू का लक्ष्य था, लेकिन लगभग 200 एमओयू साइन हुए हैं।

यह भी पढ़ें...राम मंदिर ट्रस्ट: कल्याण सिंह और उमा भारती ने उठाई ये बड़ी मांग

सचिव, रक्षा मंत्रालय आरएनडी एवं चेयरमैन डीआरडीओ जी सतीश रेड्डी ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर के विकास को डीआरडीओ का दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में यूपीडा के साथ एमओयू किया गया है। यू0पी0 डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर के विकास के बाद डीआरडीओ यहां अपनी एक अनुसंधान एवं विकास इकाई स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें...राम मंदिर ट्रस्ट में ब्राह्मण ही क्यों? कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल

कार्यक्रम के अन्त में अपर मुख्य सचिव सूचना, गृह एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित सेना व शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी और निवेशक उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News