यूपी में पाकिस्तानी महिला बनी प्रधान, ऐसे खुला राज, दर्ज हुई एफआइआर

पाकिस्तानी महिला 35 साल पहले पाकिस्तान से एटा रिश्तेदारी में आई थी जिसके बाद महिला ने एक व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया। लॉन्ग टर्म वीजा को नियमित विस्तारित करा यहीं पर रहते-रहते ये महिला ग्राम पंचायत सदस्य चुन ली गई। ये मामला जलेसर के गांव गुदाऊ का है।

Update: 2020-12-30 11:28 GMT
यूपी में पाकिस्तानी महिला बनी प्रधान, ऐसे खुला राज, दर्ज हुई एफआइआर

आगरा: उत्तर प्रदेश के एटा जिला में एक पाकिस्तानी महिला ग्राम पंचायत सदस्य चुन ली गई है। जनवरी में प्रधान की मौत के बाद कार्यवाहक प्रधान भी बना दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक होने की शिकायत पर दिसंबर के पहले सप्ताह में महिला ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। मामले की जांच के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सचिव को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

पाकिस्तान से एटा में रिश्तेदारी में आई थी महिला

बता दें कि पाकिस्तानी महिला 35 साल पहले पाकिस्तान से एटा रिश्तेदारी में आई थी जिसके बाद महिला ने एक व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया। लॉन्ग टर्म वीजा को नियमित विस्तारित करा यहीं पर रहते-रहते ये महिला ग्राम पंचायत सदस्य चुन ली गई। ये मामला जलेसर के गांव गुदाऊ का है।

स्थानीय निवासी अख्तर अली से किया था निकाह

मूल रूप से पाकिस्तान के कराची की बानो बेगम ने 35 साल पहले स्थानीय निवासी अख्तर अली से यहीं पर निकाह किया था। उन्हें भारत की नागरिकता अब तक नहीं मिली। इसलिए हर बार वह लॉन्ग टर्म वीजा एक्सटेंशन लेकर यहां रहती रहीं। एक बार भी पाकिस्तान नहीं गईं। पिछले चुनाव में वे ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। नौ जनवरी, 2020 को ग्राम प्रधान शहनाज बेगम का इंतकाल हो गया। बानो बेगम को कार्यवाहक प्रधान बना दिया गया।

ये भी देखें: बुरी खबर शिक्षक भर्ती पर: 36 हजार शिक्षकों को करना होगा इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

गांव गुदाऊ निवासी कुवैदान खां ने की शिकायत

गांव गुदाऊ निवासी कुवैदान खां ने 10 दिसंबर को मामले की शिकायत डीपीआरओ से की थी। डीपीआरओ ने पुलिस से जांच कराई। शिकायत की जानकारी होते ही बानो बेगम ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। इधर, जांच में उनके पाक नागरिक होने, वोटर कार्ड, आधार कार्ड यहीं पर बनने की शिकायतें सही पाई गईं। मामले में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव ध्यानपाल ङ्क्षसह को बानो बेगम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।

ये भी देखें: एटा: महिला की हुई मौत, जेल में परिवार होने के कारण पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

पाकिस्तानी मूल की महिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश

ग्राम प्रधान शहनाज बेगम के इंतकाल के बाद विकास कार्यों के संचालन के लिए समिति बनाई गई। इसके अध्यक्ष पद पर बानो बेगम के नाम की संस्तुति सचिव ध्यानपाल सिंह ने की थी। सचिव ध्यानपाल सिंह को इस ग्राम पंचायत क्षेत्र से हटा दिया गया है। ग्राम पंचायत गुदाऊ की कार्यवाहक प्रधान बनने वाली पाकिस्तानी मूल की महिला बानो बेगम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। उसके आधार कार्ड व अन्य अभिलेख कैसे बने, इसकी जांच की जा रही है। अभिलेख बनवाने में जिन लोगों ने सहयोग किया, उनके खिलाफ भी जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News