Bulandshahr Crime News: कांस्टेबल पर लगा शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप, मुजफ्फरनगर में है तैनात

Bulandshahr Crime News: महिला ने एक कांस्टेबल पर शादी का झांसा दे रेप (constable par mahila serape ka arop) करने का आरोप लगाया है।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Ragini Sinha
Update:2021-11-20 17:26 IST

Bulandshahr Crime News: कांस्टेबल पर लगा शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

Bulandshahr Crime News : सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही महिला ने एक कांस्टेबल पर शादी का झांसा दे रेप (constable par mahila serape ka arop) करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल (Mahila ka video viral) करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी कांस्टेबल मुजफ्फरनगर में तैनात बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता रहा

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद के एक गांव में रहने वाली विवाहिता का पति 2012 में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था, जिसके बाद विवाहिता बुलंदशहर (Bulandshahr today news) जनपद के सिकंदराबाद कस्बे में स्थित एक कांस्टेबल के मकान में किराए पर रहने लगी। महिला का आरोप है कि कांस्टेबल ने मौका पाकर एक दिन उससे शारीरिक संबंध बनाए और उसे शादी का झांसा (Shadi ka jhansa) देकर लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। अब जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी कांस्टेबल शादी करने से इंकार कर रहा है तथा उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है, महिला का दावा है कि आरोपी कांस्टेबल मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात है।

सिलाई कढ़ाई का कार्य कर परिवार का भरण पोषण 

पीड़िता बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह के कार्यालय पहुंची और वहां मौजूद अधिकारियों से आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने पीड़िता को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला सिकंदराबाद में कांस्टेबल के मकान में रहकर सिलाई कढ़ाई का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करती है। पूर्व में भी पुलिस से न्याय की गुहार लगा चुकी है, मगर सिकंदराबाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से सिकंदराबाद पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश देने की भी गुहार लगाई है। फिलहाल युवती की शिकायत पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News