Bhagat Singh Jayanti: 'देश के युवाओं को भगत सिंह का रूप धारण करने की जरूरत', मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

शहीद भगत सिंह के बहाने भारतीय किसान यूनियन ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-09-28 11:29 GMT

भगत सिंह की डिजाइन तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Meerut News: शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) की जयंती के अवसर पर मेरठ में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) को याद किया। इतना ही नहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh University) परिसर में बनी भगत सिंह की प्रतिमा के साथ-साथ राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। वहीं युवाओं ने क्रांतिकारियों द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की कसम खाई। इस मौके पर भाकियू नेताओं ने कहा कि आज देश के युवाओं को भगत सिंह का रुप धारण करने की जरुरत है। वरना आज जो लोग देश की सत्ता पर काबिज हैं वे पूरे देश को बरबाद कर देंगे।

भकियू नेताओं ने कहा कि आज देश के युवाओं को एकजुट होकर क्रांतिकारी शहीदों को आधिकारिक शहीद का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करने की आवश्यकता है। क्योंकि ना तो गोरे अंग्रेज जनता की आवाज सुनते थे और ना ही आज सत्ता पर काबिज लोग सुन रहे हैं। आज देश को अंदरूनी ऐसे लोंगो से खतरा है जो लगातार देश की धरोहर को बेच रहे है। गोरे अंग्रेज फूट डालकर राज करते थे। ये देश को भ्रमित करके राज कर रहे है। अब देश के युवाओ को भगत सिंह जी का रूप धारण करने की जरूरत है वरना कुछ वर्षों मे ये लोग पुरा देश बर्बाद कर देंगे।

भाकियू नेता विनीत सांगवान ने कहा की आज हमारा देश आजादी के क्रान्तिकारियों के दम पर आजाद है, हम देश को आजाद कराने मे शहीद हुए क्रांतिकारीयो का कर्ज किसी भी कीमत पर नही चुका सकते है। आज सबसे बड़े दुर्भाग्य की बात तो यह है कि सत्ता सुख भोग रहीं तमाम राजनीतिक पार्टियों ने आज तक आधिकारिक तौर पर युवाओ के दिलों पर राज करने वाले अमर शहीदो को शहीद का दर्जा तक नही दिया है। यह आज़ाद भारत पर सबसे बड़ा कलंक है। केंद्र मे बैठी सरकारो का सबसे बड़ा निकम्मापन है।

भाकियू नेता सुशील पटेल ने बताया कि देश का किसान अभी काले कानूनो को लेकर आंदोलित है, अस्तित्व के इस धर्मयुद्ध को जीत कर भारतीय किसान यूनियन देश के सभी महान क्रान्तिकारीयो को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए देश के युवाओ को साथ लेकर आदोलन करेगी।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गौरव तेवतिया, मोनू छुर्र, सचिन डूंगर, गौरव इलमसिंह, राजन त्यागी, आदित्य चौधरी, सनी जमालपुर, अक्षय चौधरी, रफ्तार मलिक आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News