UP Election 2022: मेरठ में 10 फरवरी को होगा मतदान, 10 मार्च को मतगणना, पढ़ें पूरी डिटेल

UP Election 2022: मेरठ के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश कनौजिया ने बताया कि मेरठ में 10 फरवरी को मतदान होगा, नामांकन 14 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक होगा।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-01-08 17:36 GMT

मेरठ में चुनाव: Photo - Social Media 

UP Election 2022 Meerut News: चुनाव आयोग (Election commission) द्वारा पांच राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) का एलान कर दिया गया है। आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश के चुनाव (UP Election 2022) 7 चरणों में कराए जायेंगे। वहीं, इस विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के नतीजे 10 मार्च को आएंगें।

इसी के साथ बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद (Meerut District) के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश कनौजिया (Assistant District Election Officer Ganesh Kanojia) ने बताया कि चुनाव आयोग (Election commission) ने उत्तर प्रदेश में चुनाव (UP Election 2022) की घोषणा कर दी है। 

मतदान 10 फरवरी को व मतगणना 10 मार्च को

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश कनौजिया ने बताया कि नामांकन 14 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 (nomination 14 January 2022 to 21 January 2022) तक होगा । उन्होंने बताया कि मतदान 10 फरवरी को व मतगणना 10 मार्च को (Counting of votes on March 10) होगी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सीटों के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा।

जनपद में कुल 2612620 मतदाता

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश कनौजिया ने बताया कि जनपद में कुल 7 विधानसभाओं में मिलाकर एक जनवरी 2022 को आधार मानकर चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 2612620 मतदाता हैं।

नाम वापसी 27 जनवरी तक, चुनाव चिन्ह का आवंटन 27 जनवरी को

जनपद में 1421934 पुरुष, 1190471 महिला मतदाता और 215 अन्य मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में चुनाव प्रथम चरण में (Meerut election in first phase) होगा जिसमें नामांकन 14 जनवरी से 21 जनवरी तक होगा । नाम वापसी 27 जनवरी तक होगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 27 जनवरी को होगा । संवीक्षा 24 जनवरी 2022 को होगी। मतदान 10 फरवरी 2022 होगा व मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News