Pilibhit: मातम में बदली ईद की खुशियां, नमाज के बाद घर लौट रहे पांच लोगों की हादसे में मौत

Pilibhit: जिले में ईद की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी। जब नमाज के बाद बाइक से घर लौट रहे पांच लोगों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया।

Report :  Pranjal Gupata
Update: 2024-04-11 07:43 GMT

पीलीभीत में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत (न्यूजट्रैक)

Pilibhit News: जिले के पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। इस भीषण सड़क हादसे से ईद की खुशियां मातम में बदल गयी है।

ईद की नमाज पढ़ कर लौट रहे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के निसरा बारातबोझ गांव में घटित हुई। यहां जहानाबाद इलाके के अडोली गांव के रहने वाले उवैश पत्नी शाकरा, आकिब पुत्र हसीब खान, शाहिब पुत्र शाहिद सहित अरबाज व आकिब बाइक पर सवार होकर ईद की नमाज पढ़ कर वापस लौट रहे थे। तभी पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्पर ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार महिला सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल आकिब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आकिब ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी। ईद पर्व की खुशियां मातम में बदल गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलने ही सपा-कांग्रेस इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार भी जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर ढांढस बंधाया।

Tags:    

Similar News