Pilibhit: योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए लड़खड़ाई गन्ना राज्यमंत्री की जुबान

Pilibhit: योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।;

Update:2025-03-29 15:18 IST

pilibhit news

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने को लेकर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। सरकार की तारीफ में भाषण देने के दौरान योगी सरकार के मंत्री की जुबान लड़खड़ा गयी। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कह दिया कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है।

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री की जमकर फजीहत हो रही है। वहीं राज्य मंत्री ने अपनी बयान को लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि गलती हो जाती है। उनका कहने का तात्पर्य यह था कि गन्ना किसानों के लिए ये हितैषी सरकार है जिसने गन्ना माफियाओं की कमर तोड़ दी है।

दरअसल योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। वह योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान प्रेस वार्ता में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारी, डीएम व एसपी मौजूद थे। इसी दौरान गन्ना विकास एवम चीनी मिल राज्यमंत्री अपने भाषण के दौरान अचानक गन्ना माफियाओं की कमर तोड़ने के बजाय सरकार ने गन्ना किसानों की कमर तोड़ने बाली बात बोल गए।

मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि आठ साल पहले गन्ने का किसान केवल गन्ना पैदा करता था। 8 बर्षो में गन्ने के साथ लहसुन, मटर सह फसली कर रहे हैं। हम नई तकनीक से वैज्ञानिकों को बीच में लाकर यहां किसानों को नई ट्रेनिंग कराकर गोष्ठियां करते हैं। गन्ने की पैदावार बढ़ी है। गन्ने का रकवा डेढ़ गुने से ज्यादा हुआ है। गन्ने को लेकर गन्ना किसान अन्नदाता 2017 से पहले गन्ना पैदा करता था, तब घर बनता था गन्ने के दलालों का। सरकार ने गन्ना किसानों को स्मार्ट बनाने का काम किया है।

Tags:    

Similar News