Pilibhit News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ के बने हालात

Pilibhit News: बीते 24 घंटो से भी ज्यादा समय से जनपद में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके बाद जनपद की खकरा, देवहा व शारदा नदी पूरी तरह से उफान पर है।

Report :  Pranjal Gupata
Update:2024-09-13 18:55 IST

Pilibhit News (Pic: Newstrack) 

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत जनपद में बीते 24 घंटो से लगातार हो रही बरसात से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। एक तरफ लगातार हो रही बरसात से नदियां भी पूरी तरह से उफान पर है। वहीं दूसरी तरफ बरसात के चलते विद्युत आपूर्ति भी कई इलाकों की पूरी तरह ठप हो चुकी है। बरसात के साथ ही चल रही तेज हवाओं के चलते जनपद के कई इलाकों में पेड़ भी धराशाई हो गए। जिसके चलते बीती पूरी रात से ही विद्युत आपूर्ति भी ठप हो चुकी है। वही जिला प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

आपको बता दे कि बीते 24 घंटो से भी ज्यादा समय से जनपद में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके बाद जनपद की खकरा, देवहा व शारदा नदी पूरी तरह से उफान पर है। वहीं नानकमत्ता सागर डैम से 3.5 लाख क्यूसेक पानी भी छोड़ दिया गया जिसके बाद जनपद में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। शारदा नदी के किनारे बसे गांव के अंदर पानी घुस गया है।किसानों की फसलें पूरी तरह से डूब चुकी है। किसानों का भारी नुकसान होता नजर आ रहा है।

भीषण गर्मी से लोगो को निजात मिली है और ठंड का एहसास होता नजर आ रहा है। पीलीभीत नगरपालिका क्षेत्र में हुए नाला निर्माण के चलते बरसात में जलभराव से जनता को अति शीघ्र निजात मिल गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव नही हुआ। शहर के निचले इलाकों में जलभराव  की स्थिति देखने को मिली। शहर की अशोक कॉलोनी, बल्लभ नगर कॉलोनी आदि निचले इलाकों में ही जलभराव हुआ। जिला प्रशासन की माने तो प्रशासनिक अधिकारियों ने नदियों के किनारे बसे गांव और इलाको में स्थानीय निवासियों को नदियों से दूरी बनाने के निर्देश जारी किए है। 

Tags:    

Similar News