Pilibhit News : बाघ ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Pilibhit News : यूपी के पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मडरिया निवासी किसान अपने खेतों की तरफ घास काटने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Report :  Pranjal Gupata
Update: 2024-08-21 13:43 GMT

Pilibhit News : यूपी के पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मडरिया निवासी किसान अपने खेतों की तरफ घास काटने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल बाघ के चंगुल से किसान को बचाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 से किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

थाना न्यूरिया इलाके के मंडरिया गांव निवासी 50 वर्षीय मेघनाथ गांव से सटे अपने गन्ने के खेत मे काम कर रहे थे, तभी पीछे से अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बमुश्किल घायल किसान को बाघ के चुंगल से छुड़ाया। घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को भी दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे। फिलहाल घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मौजूद चिकित्सक घायल मेघनाथ का इलाज कर रहे हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की लगातार बीते 15 दिनों से चहलकदमी देखी जा रही थी। इसकी जानकारी भी वन विभाग को दी जा रही थी। इसके अलावा बाघ ने कई मवेशियों को भी अपना निवाला बनाया है। इसके बावजूद वन विभाग के आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए थे। आज एक किसान पर हुए बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा व आक्रोश है।

Similar News