एडवेंचर्स स्पाइसी फूड के दीवाने तो इन विदेशी जगहों पर जाना न भूले

Update: 2019-03-31 01:40 GMT

जयपुर:जिस तरह कई लोग घूमने के शौक़ीन होते है, उसी तरह से कई लोग खान के लिए घूमने के शौक़ीन होते हैं। कई लोग सिर्फ स्वाद का अलग जायका लेने के लिए ही विभिन्न जगहों की सैर करना पसंद करते हैं। विदेशों की ऐसी जगहें हैं जो आपको स्पाइसी फ़ूड का लजीज जायका देता है और आपकी मन की मुराद को पूरा होगी। जानते है उन विदेशी जगहों के बारे में जो जानी जाती है स्पाइसी फ़ूड के लिए।

मेक्सिको में बिना मिर्च के मेक्सिन खाने का कोई मतलब ही नहीं है। यहां के खाने में होम ग्राउन चिली जैसे जालापेनो, पोब्लानो, हाबानेरो जैसे कई तरह की मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है वो भी खाने को स्पाइसी बनाने के लिए। अगर आप स्पाइसी फूड के दीवाने हैं तो मेक्सिको का पोजोल फूड जरूर ट्राय कीजिएगा।

थाइलैंड अगर वाकई में स्ट्रीट फूड में कुछ लजीज और कुछ एडवेंचर ढूंढ रहे हैं तो थाइलैंड से अच्छा बेस्ट ऑप्शन कोई नहीं है। यहां के सभी थाई फूड्स में ऐरोमेटक हब्र्स, मसाले और वेजीटेबल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो यहां के खाने को दुनिया का बेस्ट स्पाइसी फूड बनाता है। बहुत ज्यादा स्पाइसी पसंद है तो यहां का टॉम यम सूप ट्राय करने लायक है।

 

चॉकलेट व स्नैक्स खाकर भी कर सकते हैं वजन कंट्रोल, जानिए कैसे?

यूथोपिया यदि जेन्यून यूथेपियन कुजिन का टेस्ट लेना है तो बरबैरी का मजा ले सकते हैं। ये एक स्पाइसी पाउडर मिक्स है जो पाउडर्ड चिली पेपर्स से बना होता है। मिटमिटा अन्य डिश है जिसे स्पाइसी बनाने के लिए इसमें ढेर सारा पिरी-पिरी, लोंग, इलाची, नमक, कालीमिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।

जमाइका इस देश की सबसे पॉपुलर डिश है जमैकिअन जर्क चिकन। जो हॉट और स्पाइसी मेरीनेड से मिलकर तैयार की जाती है। ये डिश इतनी स्पाइसी होती है कि आपका मुंह तक जला सकती है।

कोरिया की मुलडक यानि फायर चिकन एक ऐसी डिश है, जिसे देखते ही लोगों के मुंह मे पानी आ जाता है। अगर आप किसी रेस्टोरेंट में इस डिश का मजा लेने जाएंगे, तो वहां आपको इसका स्पाइसी लेवल बताना होगा। इसके अलावा इस देश की जो मशहूर डिश है वो है फरमेंटेड कैबेज। जिसे हॉट चिलीज के साथ प्रिपेयर किया जाता है। इसे वहां किमची बोलते हैं।

Tags:    

Similar News