PM Modi: इन दिग्गजों को पछाड़ मोदी बनाएंगे अयोध्या आने का रिकॉर्ड

PM Modi: पीएम मोदी सबसे ज्यादा पांच बार अयोध्या आने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वह चौथी बार 30 दिसंबर को अयोध्या में आने वाले हैं।

Written By :  Neel Mani Lal
Update:2023-12-25 10:01 IST

PM Modi  (photo: social media )

PM Modi: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मंे शामिल होने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक कीर्तिमान बना लेंगे। ये रिकॉर्ड होगा किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या आने का। पीएम मोदी सबसे ज्यादा पांच बार अयोध्या आने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वह चौथी बार 30 दिसंबर को अयोध्या में आने वाले हैं। पीएम मोदी रामलला का दर्शन-पूजन करने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री भी हैं।

पहली बार 1992 में

1992 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के साथ पीएम मोदी अयोध्या आए थे। उन्होंने 2009 व 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अयोध्या में जनसभा की थी।

खास बातें

- पीएम नरेन्द्र मोदी से पहले भी चार प्रधानमंत्री यहां आ चुके हैं, लेकिन किसी ने भी रामलला का दर्शन नहीं किया।

- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तीन बार अयोध्या आई थीं। वर्ष 1966 में उन्होंने सरयू पुल का उद्घाटन किया था। फिर 1975 में नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया और तीसरी बार 1979 में उनका अयोध्या आगमन हुआ था।

- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1984 और 1989 में चुनावी सभा को संबोधित करने अयोध्या आए थे। इसके बाद 1990 में सद्भावना यात्रा में भी राजीव गांधी अयोध्या आये।

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री रहते दो बार अयोध्या आए थे। पहली बार 2002 में परमहंस रामचंद्र दास के साकेतवास पर उनका अयोध्या आना हुआ था। अटल जी दूसरी बार 2004 में सरयू रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करने यहां आए थे और हवाई अड्डे पर सभा भी की थी।

- 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा अयोध्या आए थे और उन्होंने सरयू रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखी थी।

Tags:    

Similar News