Ayodhya Deepotsav 2022: आज PM मोदी दीपोत्सव में होंगे शामिल, जानें उनके भव्य कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट जानकारी

पीएम मोदी की उपस्थिति में अयोध्या की इस साल दिवाली खास होने जा रही है। पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे। साथ ही, 17 लाख जलने वाले दीयों के भी साक्षी बनेंगे।

Written By :  aman
Update: 2022-10-23 06:30 GMT

PM मोदी अयोध्या दीपोत्सव में होंगे शामिल (Social Media)

Ayodhya Deepotsav 2022 : यूपी की धर्मनगरी अयोध्या (Ayodhya Diwali 2022) में इस बार दिवाली बेहद खास होने वाली है। इस दिवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। 'दीपोत्सव' (Deepotsav 2022) को खास बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। गौरतलब है कि, अयोध्या में भव्य 'दीपोत्सव' (Deepotsav 2022) का आयोजन होता है। इस बार यहां 17 लाख दिये जलाए जाएंगे, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान होगा।

एक बार फिर अयोध्या में 'त्रेता युग की अयोध्या' दिखाई देगी। दिवाली के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम लला की आरती और पूजन करेंगे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उनके साथ होंगे। पीएम मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Ayodhya visit) 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। रामलला के दर्शन के साथ ही पीएम राम मंदिर निर्माण की समीक्षा भी करेंगे। ज्ञात हो कि, अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पैड़ी पर दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2022) का भव्य आयोजन होता है।

Ayodhya Deepotsav 2022 मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम : 

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर सरकार ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम निर्धारित है। जिसके तहत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

- 12.15 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे

- 12.45 बजे आगमन, हेलीपैड, रामकथा पार्क, अयोध्या

- 12.50 बजे- प्रस्थान हेलीपैड से अयोध्या स्थलीय निरीक्षण करते हुए

- 1.50 बजे- आगमन, सरयू अतिथि गृह, अयोध्या

- 3.05 बजे- आगमन,राम कथा पार्क,अयोध्या

- 3.05 बजे से 3.10 तक- शोभायात्रा का अवलोकन

- 3.10 से 3.20 तक- श्रीराम सीता व लक्ष्मण के स्वरूपों का अवतरण व भरत मिलाप

- 3.20 से 3.35 तक- श्री राम दरबार के साथ रामकथा पार्क में मुख्य कार्यक्रम/श्री राम जानकी का वंदन पूजन 

कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उसके बाद

- 3.35 बजे- प्रस्थान, रामकथा पार्क से

- 3.45 बजे- आगमन,हेलीपैड,साकेत डिग्री कॉलेज

- 3.45 से 4.20 तक- प्रधानमंत्री आगमन,स्वागत अभिनन्दन-साकेत डिग्री कॉलेज

- 4.25 बजे- प्रस्थान, साकेत डिग्री कॉलेज

- 4.30 बजे- आगमन, श्री राम जन्मभूमि,अयोध्या

- 4.30 से 5.10 तक- प्रधानमंत्री द्वारा श्री राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लला की पूजा अर्चना/श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन, निरीक्षण

- 5.10 बजे- प्रस्थान, श्री राम जन्मभूमि से

- 5.15 से 5.45 बजे तक- प्रधानमंत्री द्वारा श्री राम राज्याभिषेक, श्री राम कथा पार्क

- 5.45 बजे- आगमन,सरयू अतिथि गृह

- 6 बजे- आगमन,नया सरयू घाट

- 6. बजे से 6.10 तक- सरयू जी की आरती,नया घाट

- 6.15 बजे- आगमन, राम की पैड़ी,अयोध्या

- 6.15 से 6.55 तक- दीपोत्सव कार्यक्रम

- 7 बजे से 7.15 तक- ग्रीन एंड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन- नया सरयू घाट

- 7.20 बजे- प्रस्थान, नया सरयू घाट

- 7.30 बजे -आगमन हवाई पट्टी, अयोध्या

- 7.30 से 7.35 बजे तक- प्रधानमंत्री की विदाई

CM योगी, गवर्नर करेंगे PM का स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत शाम 4:30 बजे अयोध्या की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदीबेन पटेल सहित तमाम मंत्री अधिकारी करेंगे। इस मौके पर पूरी अयोध्या रंग बिरंगी दिखाई पड़ रही है। आवागमन के साधन अयोध्या अंदर जाने पर प्रतिबंधित है। सरकारी अमला पूरी तरीके से अयोध्या में मुस्तैदी से जुड़ा है। वहीं, इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने वाले लोग अपने-अपने स्थानों पर पहुंच चुके हैं। इस दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई है।

अयोध्या में जलेंगे 17 लाख मिट्टी के दीये

अयोध्या में इस साल की दिवाली कई मायनों में खास होने जा रही है। दीपोत्सव के मौके पर 17 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। साथ ही, 11 हजार 100 गोबर से बने दीपक रामलला परिसर में जलाए जाएंगे। बता दें कि, बीते साल यहां 9 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए थे, जबकि वर्ष 2020 में 5.84 लाख दीपक जले थे।

Tags:    

Similar News