पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा सदस्य बने नाविक

6 जुलाई से प्रारंभ हुआ पार्टी का सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। गांव,गली,मुहल्ले सभी जगह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

Update: 2019-08-03 15:16 GMT

लखनऊ: 6 जुलाई से प्रारंभ हुआ पार्टी का सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।

गांव,गली, मुहल्ले सभी जगह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

प्रदेश में कुल 163196 बूथ हैं, जिनमें से हम 1 लाख से अधिक बूथों तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंच चुके है।

पिछली बार के सदस्यता अभियान में हम जिन वर्गों के बीच नही पहुंच पाए थे।

इस बार हम उन वर्गों के बीच पहुंच कर उन्हें पार्टी से जोड़ने में सफल हुए है।

ये भी पढ़ें...कलयुगी मां! हवस की ऐसी चाहत, मासूमों के साथ किया ये खौफनाक काम

बीजेपी का काम केवल सदस्य बनाना नहीं: बंसल

आज भाजपा वाराणसी महानगर द्वारा अस्सी घाट पर नाविक समाज के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ सदस्य बनाना नहीं है।

उन्होंने कहा जो लोग सदस्य बनकर पार्टी से जुड़ रहें है उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार ‘एक काम देश के नाम‘ के लिए प्रेरित करना भी है ।

बंसल ने कहा कि सिर्फ सीमा की सुरक्षा या सीमा पर गोली चलाना ही देश भक्ति नहीं है।

स्वच्छता, जल संचय, पौधारोपण करना तथा बिजली व अन्न की बर्बादी रोकना भी देश भक्ति है।

उन्होंने कहा जब देश के 125 करोड़ लोग देश के बारे में सोचेंगे तथा देश के विकास में सहभागी बनेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा।

बीजेपी ने सभी वर्गों के उत्थान का बीड़ा उठाया: बंसल

बंसल ने कहा कि भाजपा समाज मे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है

हमने ‘सबका साथ-सबका विकास‘ और सबके विश्वास की नीति पर चलते हुए सबके उत्थान का बीड़ा उठाया है।

जिसे हम आप सभी के सहयोग से पूरा करने में निश्चित रूप से सफल होंगे।

इससे पहले बंसल ने नाविक (निषाद) समाज के लोगो को टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड काल करवाकर भाजपा का सदस्य बनाया

भाजपा का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने

कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता का भाजपा और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रति विश्वास बढा है।

ये भी पढ़ें...यूपी पुलिस की बर्बरता, सेना के जवान को थाने में बंद कर रात भर पीटा

 

Tags:    

Similar News