दिल दहला देगी ये खबर: बहनों का रेप करता था भाई,घरवालों ने उठाया ये बड़ा कदम

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के मोलनापुर सिरसाल गांव में एक मां जिसने 35 साल तक बेटे को सीने से लगाकर रखा उसकी हर बुराई पर पर्दा डालती रही, लेकिन बेटे की करतूतों ने मां को हत्यारी बनने के लिए मजबूर का दिया।

Update: 2023-08-26 07:58 GMT

लखनऊ: आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के मोलनापुर सिरसाल गांव में एक मां जिसने 35 साल तक बेटे को सीने से लगाकर रखा उसकी हर बुराई पर पर्दा डालती रही, लेकिन बेटे की करतूतों ने मां को हत्यारी बनने के लिए मजबूर का दिया।

गुरूवार को जब महिला ने हकीकत बया किया तो पुलिस भी अवाक रह गयी। आरोपी मां और मृतक के बड़े भाई को पुलिस ने जेल भेज दिया। मोलनपुर गांव में नहर किनारे 28 सितंबर की सुबह बोरे में एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था।

मृतक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी बबलू पुत्र बृजलाल के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मृतक की मां पर ही संदेह हुआ।

इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां और बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार मृतक की मां समौती पत्नी स्व. बृजलाल व भाई पिन्टू ने जो कहानी बतायी उसे सुनकर पुलिस भी अवाक रह गयी।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप केस: बलात्कार के दिन का सेंगर की लोकेशन पता करेगा एप्पल

ये है पूरा मामला

समौती ने बताया कि मृतक अपनी दोनों छोटी बहनों के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। जब उसे जानकारी हुई तो उसने अपनी बेटियों को ननिहाल पहुंचा दिया।

इससे नाराज होकर मृतक ने उसके साथ भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मजबूर होकर वह भी मायके चली गयी। वहां जाकर उन्होंने रेप के इस सिलसिले को रोकने का फैसला किया।

फिर वह अपने बड़े बेटे पिंटू के साथ घर लौटी और रात में बबलू के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर नहर किनारे झाड़ में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि युवक की करतूतों से परिवार त्रस्त था। मृतक ने अपनी दोनों बहनो के साथ दुराचार किया। जब मां ने दोनों को ननिहाल भेज तो उसने अपनी मां को भी नहीं छोड़ा। उसके साथ भी दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटे ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।

ये भी पढ़ें...मौलाना का सच आया सामने, महिला कॉन्स्टेबल के साथ 14 महीने से कर रहा था रेप

Tags:    

Similar News