Ayodhya News: रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने के लिए रामनगरी में अधिकारी मुस्तैद

Ayodhya News: अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन व घूमने की उच्चस्तरीय सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित विभिन्न कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।;

Update:2023-03-29 01:42 IST
अयोध्या: रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने के लिए रामनगरी में अधिकारी मुस्तैद

Ayodhya News: अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन व घूमने की उच्चस्तरीय सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित विभिन्न कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसी क्रम में मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने पुष्पराज चौराहे से कैंट रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग को भविष्य में स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने तथा उसके किनारे वेंडिंग जोन या फूड प्लाजा बनाने हेतु चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया।

Also Read

इस अवसर पर मार्ग के किनारे लगी इंटरलाकिंग को साफ-सुथरा करने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के साथ ही स्मार्ट एवं आकर्षक स्ट्रीट वार्म लाइट एवं पोल लगाने के निर्देश दिए गए। वेंडिग जोन के आसपास मोबाइल टायलेट की व्यवस्था करने तथा आकर्षक एवं अच्छी गुणवत्ता के रोड फर्नीचर आदि लगाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त भी उपस्थित थे।

नयाघाट पर होगा राम जन्मोत्सव का आयोजन

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जन-जन के राम रामायण कान्क्लेव एवं श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन दिनांक 30 व 31 मार्च को सायं 6 बजे से रामकथा पार्क नयाघाट अयोध्या में होगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30 मार्च को सायं 6 बजे से गायन, वादन, नृत्य एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा ‘राम-रमैया‘ कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। दिनांक 31 मार्च 2023 को सायं 6 बजे से कार्यक्रमों के आयोजन के तहत ‘हरिप्रिया‘ संस्कृत नाटक केन्द्रीय संस्कृत विवि भोपाल, ‘श्रीराम महिमा‘ नृत्य नाटिका गेआक्स गु्रप इण्डोनेशिया, ‘श्रीराम राज्याभिषेक‘ नृत्य नाटिका अप्सरा ग्रुप सिंगापुर, रामलीला मानवेन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर तथा भजन पद्मश्री अनूप जलोटा मुम्बई द्वारा आयोजित किया जायेगा। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में अयोध्या के आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं का प्रवेश निःशुल्क है।

श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर एवं कनक भवन में आयोजित भव्य श्रीराम जन्मोत्सव के लाइव प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन द्वारा किया जायेगा। जिसका लिंक सभी को समय के पूर्व उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Tags:    

Similar News